Tuesday, April 7, 2026

चांडिल के माठिया गली में विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया.

Share

चांडिल के माठिया गली में विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया. यह केंद्र युवाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और समाज सेवा का महत्वपूर्ण स्थल बनेगा.

 चांडिल बजार के माठिया गली स्थित विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का लोकार्पण बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया. लोकार्पण के बाद राज्यपाल ने भवन का निरीक्षण भी किया. इस दौरान राज्यपाल ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे छोटे थे, तब पूरे देश में विवेकानंद केंद्र के लिए धन संग्रह हुआ था और उनके क्षेत्र की भी इसमें भूमिका रही थी. संबोधन के क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि यह दिन दो कारणों से महत्वपूर्ण है. उनके मुताबिक सेवा भवन का उद्घाटन और दूसरा, केंद्र के संस्थापक एकनाथ रनाडे की जयंती का अवसर.

केंद्र समाज में सकारामत्क बदलाव लाने का केंद्र : राज्यपाल संतोष गंगवार

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना का प्रतीक है. उन्होंने यह भी बताया कि यह केंद्र समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को प्रेरित करने का स्थान है. उन्होंने धर्म और सेवा के महत्व पर भी जोर दिया.

Image 186

पूरे राज्य के लोगों को यह केंद्र पहुंचायेगा लाभ : विधायक सबिता महतो

मौके पर ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने कहा कि आने वाले समय में यह केंद्र चांडिल और पूरे राज्य के लोगों को लाभ पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि चांडिल के लोग हमेशा सेवा भावना में आगे रहे हैं. इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष प्रवीण दाभोलकर, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, एडीसी जयर्वधन कुमार, सीएसआर, सीसीएल रांची के महाप्रबंधक सिद्धार्थ शंकर लाल, समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो, अनाथ मिश्रा, विवेकानंद दां, चिराग परमार, आशीष कुंडू, अशोक साव, मनोज सिंह, संजय चौधरी, कालीचरण गुप्ता, गणेश बर्मा, अशोक सेठी, सुशील कुमार गुप्ता, गुलशन कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प के लोकार्पण के बाद अब चांडिल और झारखंड के युवाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

Image 187
Image 188
Image 189

Table of contents [hide]

Read more

Local News