बॉलीवुड स्टार से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. वह फिलहाल पंजाब में हैं. उन्हें अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वह श्री दरबार साहिब, गोल्डन टेम्पल में सेवा करती दिख रही हैं.
प्रियंका के सेवा करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स से पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं. कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी जड़ों से जुड़े रहने के लिए तारीफ की हैं. वायरल वीडियो में देसी गर्ल श्री दरबार साहिब में दूसरी महिलाओं के साथ बर्तन साफ करती दिख रही हैं. उन्होंने सिंपल बेबी पिंक इंडियन आउटफिट पहना हुआ है और सिर पर दुपट्टा ढका हुआ है.
प्रियंका ने अमृतसर में अपने खाने की एक झलक शेयर की थी, जिसमें उन्होंने छोले-कुलचे का स्वाद चखा था. उन्होंने इस पल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और कैप्शन दिया, ‘बस अमृतसर की बातें.’ प्रियंका ने बार-बार साबित किया है कि भले ही वह हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए यूएस चली गई हैं, लेकिन दिल से वह अभी भी देसी गर्ल हैं
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था. अपनी कार में बैठने से पहले उन्होंने वहां मौजूद फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई. उनका ये स्वीट जेस्चर उनके फैंस को काफी पसंद आया है.
प्रियंका आरआरआर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी से इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में वह तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. यह एक तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें एक इंडियन फिल्म में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.
खबर है कि प्रियंका कृष 4 के लिए काम करेंगी. हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में भी काम करने वाली थीं, लेकिन फरहान अख्तर डायरेक्टेड यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है. हालांकि, तीनों एक्ट्रेस के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म उनके साथ बनेगी.


