Wednesday, March 18, 2026

गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में घना कोहरे के कारण ओस की बूंद गिरने से वायु स्तर में सुधार देखा गया।

Share

पटना और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव के साथ हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दानापुर में एक्यूआई 268 से घटकर 162 हो गया। छपरा 77 एक्यूआई के साथ सबसे स्वच्छ शहर रहा, जबकि बिहारशरीफ और मुंगेर सबसे प्रदूषित रहे। राज्य के चार शहरों में हवा संतोषजनक रही, जबकि 14 शहरों में मध्यम स्तर का प्रदूषण बना रह

पटना। गुरुवार को राजधानी व आसपास इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव आने के साथ कई शहरों की हवा में सुधार हुआ है। बुधवार को दानापुर की हवा 268 एक्यूआई दर्ज हुआ था जबकि, गुरुवार को 162 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में घना कोहरे के कारण ओस की बूंद गिरने से वायु स्तर में सुधार देखा गया। हालांकि यहां की हवा मध्यम प्रदूषित रही। राज्य के बिहारशरीफ का 247 एवं मुंगेर का 226 का एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा।

छपरा की हवा 77 एक्यूआई के साथ सबसे स्वच्छ रही। राज्य के चार शहरों के आरा, छपरा, मोतिहारी एवं समस्तीपुर की हवा संतोषजनक रहा, जबकि पटना सिटी के शिकारपुर में 132, मुरादपुर में 180 एवं राजवंशी नगर में 165 एक्यूआई दर्ज किया गया।

राज्य के 14 शहरों में मध्यम स्तर का प्रदूषण बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा का घनत्व बढ़ता है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक हो जाती है।

इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से होने पर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।

यहां की हवा रही संतोषजनक

शहरAQI
आरा84
छपरा77
मोतिहारी90
समस्तीपुर80

मध्यम प्रदूषित रहने वाले शहर:

शहरAQI
औरंगाबाद185
गया184
किशनगंज182
अररिया156
बेगूसराय148
बेतिया101
भागलपुर164
हाजीपुर158
कटिहार133
मुजफ्फरपुर149
राजगीर179
सहरसा149
सासाराम150
सिवान107

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

श्रेणीAQI रेंजसंभावित स्वास्थ्य प्रभाव
अच्छा0-50न्यूनतम प्रभाव
संतोषजनक51-100सामान्य लोगों के लिए ठीक, संवेदनशील लोगों को हल्की असुविधा हो सकती है
मध्यम प्रदूषित101-200संवेदनशील लोगों को सांस की तकलीफ हो सकती है
खराब201-300सभी को सांस की तकलीफ हो सकती है, संवेदनशील लोगों पर गंभीर प्रभाव
बहुत खराब301-400लंबे समय तक संपर्क में रहने पर गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव
गंभीर401-500स्वस्थ लोगों को भी गंभीर प्रभाव, संवेदनशील लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति

Read more

Local News