Friday, August 14, 2026

गुमला में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा, समाहरणालय में अधिकारियों और कर्मियों को बांटे गए राष्ट्रीय ध्वज.

Share

गुमला, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुमला जिला समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

हर घर तिरंगा के लिए लोगों को करें प्रेरित

उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गरिमा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को व्यापक बनाएं और लोगों को घरों तथा संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने जिले के सभी पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

फ्लैग कोड की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में डीडीसी अनिमेष रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read more

Local News