Saturday, May 30, 2026

 गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दे दी है. इस जीत के साथ GT फाइनल में पहुंच गई. जहां अब उनका मुकाबला RCB से होगा. जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

215 रनोें के विशाल लक्ष्य को GT ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार शतकीय और साईं सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आसानी से 19वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

गिल का शतक
शुभमन गिल ने 53 गेंद में 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 104 रन बनाए और प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. वहीं सुदर्शन ने 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी भी हुई, जो कि प्लेऑफ की सबसे बड़ी साझेदारी है.

सुदर्शन फिर हुए हिट विकेट
सुदर्शन एक बार फिर वैसे ही आउट हुए जैसे वो क्वालीफायर 1 में हिट विकेट आउट हुए थे. इस बार भी शॉट खेलते हुए उनका बल्ला छूट गया और फिर सीधे स्टंप पर जा गिरा.

वैभव की पारी गई बेकार
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद में 45 और आखिर में फरेरा ने 11 गेंद में 35 रनों की नाबाद तेज पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंद में 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. हालांकि इस बार वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. लेकिन उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड करने में सफल जरूर हुए.

वैभव अब सबसे कम बॉल पर 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 440 गेंद में ये आंकड़ा पार किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था. जिन्होंने 545 गेंद में 1000 रन बनाए थे. इसके अलावा वो आईपीएल प्लेऑफ के एक सीजन में सबसे ज्यादा 19 छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

IPL में 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें

  • 440 – वैभव सूर्यवंशी
  • 545 – आंद्रे रसेल
  • 560 – टिम डेविड
  • 575 – ट्रैविस हेड

एक सीजन में IPL प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्के

  • 19 – वैभव सूर्यवंशी 2026 में
  • 11 – 2014 में रिद्धिमान साहा
  • 11-शुभमन गिल 2023 में

Read more

Local News