Wednesday, February 4, 2026

गिरिडीह में मेयर प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की , डॉ शैलेन्द्र चौधरी को समर्थन दिया है.

Share

नगर निकाय का चुनाव भले ही दलगत नहीं है लेकिन राजनीतिक दल किसी न किसी प्रत्याशी को समर्थन दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी महापौर (मेयर) के लिए पार्टी के नेता डॉ. शैलेंद्र चौधरी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. रांची से यह घोषणा की गई. इसके बाद मंगलवार को डॉ. चौधरी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया.

अब यह सवाल उठने लगा है कि भाजपा से जुड़े जिस भी कार्यकर्त्ता ने दावेदारी की थी वे कितना सहज होकर काम करेंगे. इस मामले पर भाजपा के उन नेताओं का नब्ज टटोला गया जो महापौर की दौड़ में खुद को सक्षम पा रहे हैं. इस बातचीत से यह समझ में आया कि मेयर चुनाव को लेकर गिरिडीह भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है. भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, जिला कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर दास, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने नामांकन करने की बात कहीं है. जबकि भाजपा नेता महेश राम ने नामांकन करने की बात से इंकार किया है.

इस बार मेयर का चुनाव दलगत नहीं है. संगठन ने कोई आदेश जारी नहीं किया है. पिछले दिनों पार्टी नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी बयान दिया कि पार्टी किसी भी उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी. ऐसे में इस स्वतंत्र चुनाव में वे 4 फरवरी को नामांकन करेंगे. -कामेश्वर पासवान, प्रदेश मंत्री, भाजपा एससी मोर्चा.

दलगत चुनाव नहीं हो रहा है. पार्टी नेता बाबूलाल मरांडी भी कह चुके हैं कि भाजपा किसी भी प्रत्याशी को घोषित नहीं करेगी. ऐसे में वे मेयर पद का चुनाव लड़ेंगे और चार फरवरी को उनका नामांकन भी दाखिल होगा. -नागेश्वर दास, भाजपा नेता.

महापौर का चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है. लोगों की चाहत है कि मैं चुनाव लडूं. वैसे भी निर्दलीय चुनाव है ऐसे में चार फरवरी को वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा. -प्रकाश दास, जिलाध्यक्ष, भाजपा अजा मोर्चा.

मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्त्ता हूं. पार्टी ने भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता की दावेदारी पर विचार करने के बाद उन्हें समर्थन देने की बात कही है. वे नामांकन कर चुके हैं. उनके साथ महापौर की रेस में दौड़ रहे भाजपा कार्यकर्त्ता को वे मना लेंगे. इस बार भाजपा से जुड़ा कार्यकर्त्ता ही गिरिडीह का मेयर होगा. इसके अलावा लोग भी चाह रहे हैं कि शिक्षित उम्मीदवार ही मेयर बने ऐसे में सभी वर्ग साथ में है. -डॉ. शैलेंद्र चौधरी, भाजपा नेता.

नगर निकाय का चुनाव दलगत नहीं है. इसके बावजूद राज्य हाईकमान ने पार्टी नेता डॉ. शैलेंद्र चौधरी को मेयर पद के किए समर्थन देने की बात कही है. संगठन डॉ. शैलेंद्र चौधरी के साथ है. मंगलवार को उनके नामांकन में पार्टी के लोग साथ में थे और डॉ. शैलेंद्र चौधरी को समर्थन कर रहे हैं. -रंजीत राय, जिलाध्यक्ष (नगर), गिरिडीह भाजपा.

मैं संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और जैसा आदेश संगठन देगा उसी के अनुकल काम करूंगा. संगठन का आदेश नहीं आया इसलिए वे नामांकन नहीं करेंगे. -महेश राम, कार्यसमिति सदस्य, जिला भाजपा

Read more

Local News