Tuesday, April 7, 2026

गिरिडीह के मदनाडीह में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है- धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया.

Share

गिरिडीह: हाथियों का झुंड गिरिडीह में डेरा डाले हुए हैं. झुंड में शामिल हाथी कभी शहरी इलाके में पहुंच रहे हैं तो कभी जिले के दूसरे इलाके में. गुरुवार को हाथियों का झुंड, देवरी के मदनाडीह पहुंचा. यहां फसलों को नुकसान हुआ है. हाथी यहां पास के जंगल में डेरा डाले हुए है. ऐसे में लोग भयभीत हैं. दूसरी तरफ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और लोगों को सावधान रहने के साथ साथ हाथियों से दूरी बनाने की अपील कर रही है. वन विभाग की टीम, हाथियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले मंगलवार रात को भी 22 हाथियों का झुंड गिरिडीह शहर से सटे तेलोडीह पहुंचा था. यहां काफी तोड़फोड़ की थी. हाथियों का झुंड अनाज को चट कर गया था. उस दौरान भगदड़ की स्थिति रही थी. हाथी यहां हाइवे पर दौड़ते दिखे थे. इस घटना के बाद हाथी देवरी पहुंच गए. बताया गया है कि हाथियों के साथ एक बच्चा भी है. बच्चे की सुरक्षा को लेकर हाथी ज्यादा सतर्क दिख रहे हैं.

बता दें कि हर साल हाथियों का झुंड अक्टूबर- नवंबर के बाच पहुंचता है. चूंकि यह मौसम धान की फसल के पकने का होता है, ऐसे में हाथी इस फसल को भी नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का कॉरिडोर बनना चाहिए ताकि जान माल का नुकसान नहीं हो. देवरी प्रखंड में हाथियों के झुंड के पहुंचते ही वन विभाग के कर्मी भी वहां पहुंच गए हैं

22 हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है. कुछ फसलों को नुकसान भी हुआ है. आगे हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. ग्रामीणों को भी सजग रहने को कहा गया है: नीरज पांडेय, वनपाल

Read more

Local News