Friday, March 27, 2026

गिरिडीह के उसरी जलप्रपात की सुंदरता निखारने का काम शुरू – मंत्री सुदिव्य कुमार ने आधारशिला रखी.

Share

गिरिडीह: जिले के उसरी जलप्रपात प्रकृति की गोद में बसा यह मनमोहक क्षेत्र दशकों से सैलानियों को आकर्षित करता रहा है. यहां की सुंदरता के कायल महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर, वैज्ञानिक जेसी बोस, महर्षि अरविंद जैसे महान विभूति भी रहे थे. इस झरना में लोगों का आना सालों भर रहता है. अब इस झरना को और भी सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है. इसकी शुरुआत सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कर दी है. शनिवार को मंत्री ने यहां के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी है.

इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झरना से जुड़ी यादों को शेयर किया. साथ ही बताया कि इस ऐतिहासिक झरना को किस तरह से विकसित करने की योजना है. मंत्री ने कहा ‘उसरी झरना वास्तव में इस इलाके का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यहां समग्र विकास का प्रारूप बनाया गया. अगले साल के जून माह तक सारा काम पूर्ण हो चुका होगा’. उन्होंने बताया कि स्थानीय भाषा में इसे हदहदवा कहते थे. भादो महीना में झरना की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती थी. जिसकी सुंदरता आज भी लोगों को आकर्षित करती है

महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह इलाका बीच में अशांत हुआ था. लेकिन जल प्रपात सुरक्षा समिति के गठन के बाद से यहां शांति है. अब जो भी यहां विकास होगा, कॉटेज, लॉन समेत सभी का देखभाल जॉइंट फॉरेस्ट कमिटी करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय महिलाओं को इसके लिए इंडियन होटल मैंनेजमेंट इंस्टिट्यूट रांची से प्रशिक्षण दिया जाएगा. अगले चरण में झरने तक बिजली पहुंचाने की बात कही है. इसके लिए मंत्री खुद के डिपॉजिट हेड से इसके लिए पैसा देंगे.

usri waterfall in giridih

अधिकारियों ने क्या कहा

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य है. जिसे धरातल पर लाने का काम मंत्री ने किया है. एक साल में यहां की तस्वीर बदली नजर आएगी. यहां की समिति को अजीविका का साधन होगा. एसपी डॉ बिमल कुमार ने भी इसे स्थानीय लोगों तोहफा करार दिया. बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जेएमएम जिलाध्यक्ष ने बताया कि किस तरह हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य हो रहे हैं. उसका उदाहरण है.

ग्लास ब्रीज के साथ क्या क्या होगा काम

डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि यहां 10.18 करोड़ की लागत से कई निर्माण कार्य होंगे. यहां एंट्री गेट, टिकट काउंटर, सेंट्रल प्लाजा, शेडेड शिटिंग, महिला-पुरुष का अलग-अलग शौचालय, ग्लास ब्रीज, नेचर पार्क, किड्स प्ले एरिया, वाच टावर, कॉटेज, रेस्टुरेंट, बेचलर पिकनिक एरिया, फैमिली पिकनिक एरिया, वीआईपी व्यूइंग डेक समेत कई तरह के निर्माण होंगे.

आधारशीला में ये लोग रहे मौजूद

जलप्रपात की आधारशील के दौरान एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, रेंजर एसके रवि और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के अलावा सुमित, शाहनवाज अंसारी, कोलेश्वर सोरेन, प्रधान मुर्मू समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

Read more

Local News