Wednesday, March 18, 2026

गढ़वा में युवक और युवती का शव बरामद….

Share

गढ़वा: एक प्रेमिका जब प्रेमी से अपने प्यार का हक मांगने गई तो प्रेमी ने पहले प्यार के बदले में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया फिर खुद की जान ले ली. ये मामला गढ़वा थाना क्षेत्र का है.

पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला प्रेमी अपने बड़े भाई की साली से प्यार करता था जबकि बड़े भाई की साली का शादी हो चुकी थी. प्रेमिका दो बच्चे की मां होने के बाद भी अपने जीजा के भाई से प्यार करती थी और लगभग एक दो माह से अपने पति को छोड़ दी.

इस बीच उसके प्रेमी की शादी होने वाली थी और प्रेमिका नहीं चाहती थी कि उसके आशिक की शादी किसी दूसरे से हो. इसे लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच अजमंजस की स्थिति पैदा हो गई. एक तरफ प्रेमी की शादी तय होना तो दूसरी तरफ प्रेमिका द्वारा प्रेमी पर शादी नहीं करने का दबाव था. इसे लेकर प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया और पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद को मौत के हवाले कर लिया.

पुलिस इस मामले के अनुसंधान में जुट गई है. एसडीपीओ नीरज कुमार का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है, एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है जो खोनहर नाथ मंदिर क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया है. इसमें मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

Read more

Local News