गढ़वा: शहर के पिपरा कला मोहल्ला स्थित जय श्री पैलेस होटल में अनैतिक देह व्यापार का गढ़वा पुलिस ने फंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई की पुष्टि गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने की है.
एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि होटल में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों होटल संचालक जय सोनी, मैनेजर अछेवर सिंह कुशवाहा और अरविंद कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अरविंद पर एक युवती को पैसे का प्रलोभन देकर होटल लाने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि अन्य लोगों से पूछताछ और मोबाइल की जांच के माध्यम से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.


