Saturday, March 28, 2026

खूंटी में हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया.

Share

खूंटीः जिला में तपकरा के कुमांग गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसकी मां के सामने मार डाला. हत्या कर भाग रहे आरोपी प्रेमी को तोरपा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर तपकरा पुलिस के हवाले कर दिया.

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से भागने के फिराक में था लेकिन गठित टीम ने शनिवार शाम को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी तड़का तपकरा थाना से भाग गया था. रविवार सुबह साढ़े चार पांच बजे के बीच हाथों में हथकड़ी लगी अवस्था मे ही भाग गया.

हत्या के आरोपी के भागने की खबर से तपकरा पुलिस के हाथ पैर फूलने लगी लेकिन तीन घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन हथकड़ी बरामद नहीं हुई. कड़ी मसक्कत के बाद हथकड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पुलिस की गिरफ्त से भागने के दौरान आरोपी ने किसी तरह हाथों ने लगी हथकड़ी को खोल लिया था ओर कहीं फेंक दिया था. तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर ने आरोपी के थाना से भागने मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ.

प्रभारी एसपी सह हेडक्वार्टर डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर ने बताया कि उन्हें आरोपी के फरार होने की सूचना मिली थी लेकिन बाद में लड़के को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि आखिर आरोपी पुलिस हिरासत से कैसे भाग गया. फिलहाल आरोपी को हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस हत्याकांड को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने तपकरा थाना में प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि आरोपी ने प्रेमिका की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल, दौली और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी प्रेमचन्द साहू रांची जिला के लापुंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मालगो गांव का रहने वाला है.

इस छापामारी दल में तोरपा के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, तोरपा के थानेदार मुकेश कुमार हेम्ब्रम, तपकारा के थानेदार नितेश कुमार गुप्ता, एसआई श्यामल कुम्भ कार समेत तोरपा एवं तपकरा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.

Read more

Local News