बगहा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए और एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 2 घायल को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया है। हादसों की वजह कोहरे में विजिबिलिटी का कम होना बताया जा रहा है। पहली घटना छत्रौल मोड़ के पास हुई, जबकि दूसरा हादसा नगर के कमलनाथ तिवारी सड़क मार्ग पर हुआ।

दरअसल छत्रौल मोड़ के पास मालपुरा रहमान नगर निवासी मुकेश यादव सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। कोहरे की वजह से ट्रैक्टर चालक को मुकेश यादव नजर नहीं आए और उसने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान मुकेश यादव घायल हो गए। ट्रैक्टर पर बैठे 18 वर्षीय अल्फाज अंसारी ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। घातक चोटों के कारण अल्फाज को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक घुरा अंसारी का बेटा अल्फाज अंसारी मजदूरी का काम करता था। हादसे के वक्त वह मजदूरी के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। इलाज कर रहे डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अल्फाज को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
दूसरी घटना नगर के खलवा पट्टी क्षेत्र में घटी, जहां घने कोहरे के कारण दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बीए पार्ट वन के दो छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान जयप्रकाश चौधरी के बेटे निप्पु कुमार (25) और शिवप्रसाद पटेल के बेटे विनय कुमार (27) के रूप में हुई।
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी बेतिया रेफर कर दिया गया। दूसरे बाइक चालक रामबाबू कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। छात्रों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बीए पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा जा रहे थे। घने कोहरे की वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया।