Monday, July 6, 2026

कोल्हान विश्वविद्यालय ने 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option और सेमेस्टर-7 में नामांकन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. 

Share

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option और सेमेस्टर-7 में नामांकन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. 

  • विश्वविद्यालय ने कहा है कि सभी पात्र विद्यार्थियों को तय समय के भीतर यह तय करना होगा कि वे तीन वर्षीय स्नातक डिग्री लेकर पाठ्यक्रम से बाहर होना चाहते हैं या फिर चौथे वर्ष में प्रवेश लेकर ऑनर्स के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं.
  • विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने सेमेस्टर-1 से सेमेस्टर-6 तक के सभी विषय सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं, वे बैचलर्स डिग्री लेकर पाठ्यक्रम से Exit ले सकते हैं. ऐसे छात्र दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के पात्र होंगे. हालांकि, बैचलर्स डिग्री प्राप्त करने के लिए सभी बैकलॉग विषयों को पास करना अनिवार्य होगा.
  • वहीं, जो विद्यार्थी चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें सेमेस्टर-7 में नामांकन कराना होगा. इसके लिए सेमेस्टर-1 से 6 तक के कुल 35 पाठ्यक्रमों में से कम से कम 26 पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होना जरूरी है. यदि किसी छात्र ने 26 पाठ्यक्रम भी पास नहीं किए हैं, तो पहले उसे यह पात्रता पूरी करनी होगी. ऑनर्स डिग्री भी सभी बैकलॉग विषयों में सफलता के बाद ही प्रदान की जाएगी.
  • विश्वविद्यालय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने चुने गए विकल्प (Exit या सेमेस्टर-7 में नामांकन) की प्रिंटेड कॉपी 15 जुलाई 2026 तक संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी. इसके बाद सभी कॉलेजों के प्राचार्य 20 जुलाई 2026 तक इन आवेदनों को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग भेजेंगे. पात्र विद्यार्थियों का सेमेस्टर-7 में नामांकन समानांतर रूप से शुरू किया जाएगा.
  • इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने सत्र 2026–2030 के स्नातक नामांकन को लेकर भी सूचना जारी की है. चांसलर पोर्टल पर जिन अभ्यर्थियों का भुगतान स्वीकार नहीं हुआ है या भुगतान लंबित दिखा रहा है, वे 6 और 7 जुलाई तक अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं.

कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी तकनीकी या भुगतान संबंधी समस्या का समय रहते समाधान करा लें, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Read more

Local News