Saturday, June 20, 2026

कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को हराकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, जबकि संथाल स्ट्राइकर्स ने छोटानागपुर रॉयल्स को मात देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करते हुए पांचवें स्थान पर जगह बना ली.

Share

 झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला. कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को हराकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, जबकि संथाल स्ट्राइकर्स ने छोटानागपुर रॉयल्स को मात देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करते हुए पांचवें स्थान पर जगह बना ली. दोनों मुकाबले JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए.

शाम के मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. टीम आखिरी गेंद पर 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. एमडी नाजिम सिद्दीकी और हिमांशु कुमार गुप्ता ने 23-23 रन बनाए. संथाल स्ट्राइकर्स के लिए मनीषी ने 23 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। शादाब हुसैन और अनमोल राज ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

Major shift in points table following matches played in Jharkhand T20 Cricket League 2026

129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. विवेक कुमार ने 17 गेंदों में 38 और कुमार सूरज ने 16 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को 13.1 ओवर में ही सात विकेट से जीत दिला दी. रॉयल्स की ओर से चंदन कुमार मुखी ने दो विकेट लिए.

Major shift in points table following matches played in Jharkhand T20 Cricket League 2026

इससे पहले दिन के मैच में बारिश के कारण मुकाबला 17-17 ओवर का कर दिया गया. धनबाद डायमंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन बनाए. राम रौशन शरण ने 45 और विशेष दत्ता ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. कोयलांचल सुपर किंग्स की ओर से जुनैद अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर तीन विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Major shift in points table following matches played in Jharkhand T20 Cricket League 2026

बारिश के कारण VJD मेथड से लक्ष्य निर्धारित किया गया. जवाब में कोयलांचल सुपर किंग्स ने लक्ष्य को 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. लक्ष्य ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाए, जबकि रॉबिन मिंज ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन की तेज पारी खेली. टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

Major shift in points table following matches played in Jharkhand T20 Cricket League 2026

अब 20 जून को लीग में दो और महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में धनबाद डायमंड्स का सामना जमशेदपुर स्टीलर्स से होगा, जबकि शाम के मुकाबले में रांची टाइटन्स और कोयलांचल सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष स्थान की दौड़ को और दिलचस्प बना सकता है.

Read more

Local News