Friday, March 27, 2026

कोडरमा में चाकू का डर दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया.

Share

कोडरमा: जिले में हथियार के बल पर डरा कर एक नाबालिग से लगातार दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने तिलैया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

  • पीड़िता की मां ने बताया कि वह चाय-नाश्ते की दुकान चलाती है और उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है. इसी का फायदा उठाकर झुमरी तिलैया के सुबोध यादव ने मेरी बेटी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया.

वहीं पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि अकेला पाकर आरोपी ने चाकू दिखाकर मेरी बेटी को डरा दिया और कई बार दुष्कर्म किया, साथ ही आरोपी ने उसकी बेटी को यह भी धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे गोली मार देगा. इधर जब पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा तो वह अपनी मां के साथ डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर ने जब बताया कि नाबालिग गर्भवती है, तब मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

घटना के संबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

गौरतलब है कि चंदवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद लोक लाज के डर से नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी. 8 दिनों के इलाज के बाद नाबालिग की मौत हो गई थी.

Read more

Local News