Sunday, June 21, 2026

कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बोकारो में जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया.

Share

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के टाउन हॉल में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया.

  • इसके साथ ही जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी योग शिविरों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक योग कर इस विशेष दिवस का लाभ उठाया. कार्यक्रम में उपस्थित जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देशवासियों के लिए गर्व का विषय है.
  • उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है. यह भारत की उस ज्ञान परंपरा का प्रतीक है, जो मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग दिखाती है. वहीं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक प्रभावी चिकित्सीय पद्धति भी है. नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है.
  • कोडरमा के डोमचांच स्थित सीएम हाई स्कूल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉक्टर नीरा यादव शामिल हुई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है और आज 177 देश एक साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास और प्राणायाम किया. वहीं, विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जामताड़ा में शहर से लेकर कस्बा तक योग दिवस मनाया गया. जगह-जगह योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी योग दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेकर योग अभ्यास किया. वहीं जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पतंजलि योग पीठ एवं फिट इंडिया के सहयोग से विशेष समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष फिट इंडिया पतंजलि योग के सदस्यों ने भाग लेकर योग अभ्यास किए.

union-minister-annapurna-devi-and-bokaro-administration-exercise-on-international-yoga-day

Read more

Local News