Monday, April 6, 2026

कॉकरोचों ज्यादातर गंदी जगहों पर घूमते है,ये घर में तरह-तरह के कीटाणु और बैक्टीरिया लाते इसलिए, समय रहते इन्हें नियंत्रित कर लेना चाहिए…

Share

बारिश के मौसम में घर में कॉकरोच होना आम बात है। इस मौसम में कई लोग कॉकरोच से परेशान रहते हैं. अक्सर आपने कॉकरोच को कभी सिंक के आसपास घूमते तो कभी पाइप के छेद में जाते देखा होगा. वहीं, जब आप किचन में जाते हैं तो भी कॉकरोच इधर-उधर भागते हुए दिखाई देते होंगे. इतना ही नहीं, ये कॉकरोच आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक होते हैं.

कॉकरोच न केवल पेट संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं, बल्कि फूड पॉइजनिंग, टाइफाइड, एलर्जी और चकत्ते भी पैदा कर सकते हैं. एक अध्ययन के अनुसार, कॉकरोच के पेट में स्यूडोमोनास एरुगिनोसा नामक बैक्टीरिया बड़ी मात्रा में पनपता है. इसके कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण, पाचन संबंधी समस्याएं और सेप्सिस (रक्त या ऊतकों में मवाद बनना) हो सकता है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक कॉकोरच के कारण फूड ब्रोन बीमारियां फैलती हैं. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन 5 का अनुमान है कि फूड ब्रोन डिजीज के कारण हर साल लगभग 600 मिलियन बीमारियां होती हैं, 420 000 लोगों की मौत होती है.

वैसे तो कुछ लोग कॉकरोच को आसानी से पकड़कर मार देते हैं, लेकिन इससे घर कभी कॉकरोच मुक्त नहीं हो सकता है. घर से कॉकरोचों का सफाया करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपका घर कॉकरोच मुक्त हो सकता है.

कॉकरोच भगाने के ये हैं आसान उपाय

बेकिंग सोडा दिलाएगा कॉकरोचों से छुटकारा– अगर आपके घर में कॉकरोचों की फौज है, तो आप उनसे छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस एक चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर में आधा चम्मच चीनी मिलानी है. इस मिश्रण को उन दरारों में डालना है जहां कॉकरोच रहते हैं. सारे कॉकरोच चीनी की ओर आकर्षित होंगे और बेकिंग सोडा खाकर मर जाएंगे.

नीम से भागेंगे कॉकरोच- जैसा कि हम सभी जानते हैं, नीम में कई कीटनाशक गुण होते हैं. ऐसे में कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए नीम का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए उन जगहों पर नीम का पाउडर या उसका तेल छिड़कें जहां कॉकरोच छिपते हैं. नीम की महक से कॉकरोच भाग जाते हैं.

तेजपत्ते से कॉकरोच से छुटकारा पाया जा सकता है- अगर आप कॉकरोच को मारना नहीं चाहते हैं, तो तेजपत्ते आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं. कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए तेजपत्ते को पीसकर पाउडर बना लें या फिर इसे गर्म पानी में उबाल भी सकते हैं. इसके बाद इस पानी को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां कॉकरोच दिखाई दे रहे हों.

कॉकरोच भगाने में काम आएगी लौंग- लौंग की खुशबू बहुत तेज होती है. इस वजह से कीड़े-मकोड़े इसके आस-पास आने से बचते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में कॉकरोचों ने आतंक मचा रखा है, तो आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस कुछ लौंग उन जगहों के पास रखनी होंगी जहां कॉकरोच पाए जाते हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News