कुछ विवादों का सामना करने के बाद फिल्ममेकर प्रेम की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ आज (30 अप्रैल, 2026) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस कन्नड़ फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ध्रुव सरजा, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी हैं. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. कई लोग फिल्म देख चुके हैं, और वे एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं.
शुरुआती शो देखने वाले दर्शकों ने अपना पहला इंप्रेशन शेयर करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल का रुख किया है. हालांकि ये फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसका शुरुआती अंदाजा देते हैं, लेकिन ये पूरे रिव्यू नहीं दिखाते हैं. तो चलिए इसका शुरुआती रिव्यू कैसा है.
एक्स हैंडल यूजर्स का रिएक्शन
एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद एक्स हैंडल पर अपना रिव्यू शेयर किया है. यूजर ने लिखा है, ‘केडी: द डेविल का पहला हाफ़ खत्म हो गया है और अब तक यह एक जबरदस्त मास राइड रही है. ध्रुव सरजा अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से आग लगा रहे हैं. गाने बहुत शानदार हैं. बीजीएम तो एकदम जबरदस्त है. प्रेम की स्क्रीनप्ले काफी दिलचस्प है और मास मोमेंट्स से भरी हुई है. अगर दूसरा हाफ भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ता है, तो यह यकीनन केएफआई के लिए एक जोरदार वापसी वाली फिल्म साबित हो सकती है. केडी अब तक काफी उम्मीद जगाने वाली लग रही है.’
एक दर्शक ने फिल्म देखने का बाद एक्स हैंडल पर अपना रिव्यू शेयर किया है. यूजर ने लिखा है, ‘केडी: द डेविल का पहला हाफ़ खत्म हो गया है और अब तक यह एक जबरदस्त मास राइड रही है. ध्रुव सर्जा अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से आग लगा रहे हैं. गाने बहुत शानदार हैं. बीजीएम तो एकदम जबरदस्त है. प्रेम की स्क्रीनप्ले काफी दिलचस्प है और मास मोमेंट्स से भरी हुई है. अगर दूसरा हाफ भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ता है, तो यह यकीनन केएफआई के लिए एक जोरदार वापसी वाली फिल्म साबित हो सकती है. केडी अब तक काफी उम्मीद जगाने वाली लग रही है.’
एक ने लिखा है, ‘केडी का पहला हाफ तो जबरदस्त रहा. कॉमेडी, रोमांस, फाइट, बिल्ड-अप—सब कुछ एकदम 10/10. ध्रुव सरजा, आपकी ज़ोरदार वापसी होने वाली है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘फर्स्ट हाफ में कैरेक्टर्स का सही इंट्रोडक्शन है. ध्रुव सरजा शानदार हैं और बीजीएम ने भी अच्छा साथ दिया है. सिर्फ इंटरवल सीक्वेंस ही टिकट की कीमत को सही ठहराता है. क्लाइमेक्स दमदार है, जिसमें किच्चा सुदीप का कैमियो है.’
एक अन्य ने लिखा है, ‘केडी: द डेविल मुख्य रूप से ध्रुव सरजा की वजह से ही सफल है. उनमें एक जबरदस्त ऊर्जा है, और आप देख सकते हैं कि उन्होंने इन सालों में अपना फ़ैनबेस कैसे बनाया है. मार्टिन के बाद यह एक शानदार वापसी लगती है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है और वे भावनात्मक रूप से भी पूरी तरह से किरदार में डूबे हुए हैं. फिल्म का दूसरा हाफ ही वह हिस्सा है जहां कहानी में तेजी आगे बढ़ती. चीजें आगे बढ़ती हैं, भावनाएं ज्यादा असरदार लगती हैं, और वे इसे बहुत अच्छे से संभालते हैं. फिल्म का टोन थोड़ा डार्क है, एक्शन भी अच्छा है. लेकिन हां, यह ज्यादातर उन्हीं के कंधों पर टिकी हुई है.’
एक यूजर ने लिखा है, ‘केडी: द डेविल बहुत अच्छी फिल्म है. ध्रुव सरजा के एक्शन सीन जबरदस्त हैं. किच्चा सुदीप की स्क्रीन प्रेजेंस बादशाह लेवल की है. संजय दत्त और शिल्पा के सीन एकदम सही हैं. यह एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर है.’
‘केडी: द डेविल’ को पूरे भारत में रिलीज किया जाना था, और यह हिंदी में भी बड़े पर्दे पर आने वाली थी. हालांकि, बुक माय शो पर मुंबई के सिनेमाघरों में हमें इसके कोई हिंदी शो नजर नहीं आ रहे हैं.
यह फिल्म तब विवादों में घिर गई, जब नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ सबका ध्यान खींचने लगा. कई लोगों को लगा कि गाने के बोल अश्लील हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हुई. बाद में, इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया.


