व्रत में कुछ चटपटा और हेल्दी बनाना है? जानिए साबूदाना कटलेट बनाने की आसान विधि और टिप्स हिंदी में, जो कुरकुरी, स्वादिष्ट और झटपट तैयार हो जाए.
साबूदाना कटलेट एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक है, जिसे खासकर व्रत के दिनों में बनाया जाता है. यह झटपट बनने वाला नाश्ता है जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है. यह एक ऐसी डिश है जो चटपटी होने के बाद भी काफी ज्यादा हेल्दी है. आप इसे बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी नाश्ते में परोस सकते हैं. तो चलिए जानते हैं साबूदाना कटलेट बनाने की आसान विधि.
साबूदाना कटलेट के लिए आवश्यक सामग्री
- साबूदाना – 1 कप 6-7 घंटे भीगे हुए
- उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज
- मूंगफली – एक चौथाई कप भुनी व दरदरी पिसी हुई
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस की हुई
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ
- नींबू रस – 1 चम्मच ऑप्शनल
- घी या मूंगफली का तेल – तलने के लिए
साबूदाना कटलेट बनाने की विधि
- सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना को अच्छी तरह से छान लें ताकि पानी न रहे.
- एक बाउल में साबूदाना, मैश किए हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और नींबू रस मिलाएं.
- सब कुछ अच्छे से मिक्स करें और आटे जैसा मिश्रण तैयार करें.
- इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कटलेट का आकार बना लें.
- एक पैन में तेल गर्म करें और इन कटलेट्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें.
- गर्मा-गर्म साबूदाना कटलेट दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें.


