ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुनाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई VIBE में कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. VIBE दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे अनजाने में एक ऐसे खतरनाक हालात में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE की थिएटर रिलीज डेट 18 सितंबर घोषित की. कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रोडक्शन हाउस की पहली पेशकश है. फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है. इसमें वह खुद प्रीति जी जिंटा, बेहद टैलेंटेड स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रही वंशिका धीर के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
पोस्टर भी दे रहा गजब की वाइब
फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया गया है. पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट एक डार्क मोड में नजर आ रहे हैं. किसी का भी चेहरा साफतौर पर नहीं देखा जा रहा है. पोस्टर में चार स्टार के किरदार भी नजर आ रहे हैं. कौन फिल्म में क्या काम करता दिखेगा, यह उनक कैरेक्टर के जेस्चर से पता चल रहा है. फिल्म के नाम VIBE का लाइट बोर्ड बना हुआ है, जो काफी जगमगा रहा है.
क्या है फिल्म VIBE की कहानी?
VIBE दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी साधारण और शांत जिंदगी अचानक एक अनप्रेडिक्टेबल और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर उनकी दोस्ती और जिंदा रहने की ताकत दोनों की कड़ी परीक्षा लेता है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म VIBE 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


