Monday, March 30, 2026

कियारा आडवाणी अपने पहले बच्चे की मां बन गई हैं….

Share

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी 33 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं. कियारा ने अपने स्टार हसबैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक बेटी का स्वागत किया है. कपल बीती 15 जुलाई की रात को पेरेंट्स बना. सिड-कियारा ने इस गुडन्यूज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. इसके बाद से कपल को बधाइयों के तांता लगा हुआ है. कियारा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अभी भी वह कई फिल्मों में नजर आएंगी. 2014 में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वालीं कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्मों पर डालते हैं एक नजर

कियारा आडवाणी का डेब्यू और हिट फिल्में

कियारा ने साल 2014 में कॉमेडी-ड्रामा सोशल थ्रिलर फिल्म फगली से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म फगली को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके दो साल बाद उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एम.एस धोनी अन्टोल्ड स्टोरी में देखा गया. यह फिल्म हिट साबित हुई. हिंदी सिनेमा के बाद कियारा ने साउथ सिनेमा में भी किस्मत आजमाई, जिसमें वह पहली बार महेश बाबू स्टारर फिल्म भारत आने नेनू में नजर आईं. इसके बाद उन्हें राम चरण स्टारर फिल्म विनय विद्या रामा में काम किया. पिछली बार उन्हें फिल्म गेम चेंजर (2025) में राम चरण संग देखा गया था. कियारा की हिट फिल्मों की बात करें तो इसमें कबीर सिंह, गुडन्यूज, शेरशाह और भूल भुलैया 2 शामिल हैं.

  • https://www.youtube.com/embed/0PfErHA3zzQ

कियारा आडवाणी की झोली में फिलहाल तीन फिल्में हैं, जिसमें डॉन 3 पर संकट के बादल है. रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 3 का बजट 275 करोड़ रुपये है और फरहान अख्तर इसे रणवीर सिंह और कियारा के साथ बनाने का प्लान कर चुके हैं. फिल्म का ऑफिशियल एलान भी हो चुका है, लेकिन फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी है. मौजूदा साल में कियारा यशराज बैनर की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 में नजर आएंगी. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वॉर 2 का बजट 200 करोड़ रुपये है. लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इसके बाद कियारा साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक में भी नजर आएंगी. इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है. फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी.

Read more

Local News