Friday, May 1, 2026

‘किंग’ के सेट से प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की तस्वीरें लीक हो गई हैं.

Share

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट करने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह प्रेग्नेंसी में भी अपनी शूटिंग जारी रखी हुई है. उनके पाइपलाइन में दो बड़े प्रोजेक्ट्स ‘किंग’ और ‘राका’ है, जिसकी शूटिंग जारी रखते हुए, मातृत्व और काम के बीच बड़ी आसानी से संतुलन बना रही हैं. हाल ही में, उन्हें रणवीर सिंह के साथ कहीं जाते हुए देखा गया था. अब, साउथ अफ्रीका में ‘किंग’ के सेट से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ इन दिनों साउथ अफ्रीका में हो रही है. इस बीच सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सेट से लीक हुई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक-दूसरे का हाथ थामे चलते हुए नजर आ रहे हैं, जो शायद किसी गाने की शूटिंग के लिए है.

दीपिका एक बहती प्रिंटेड ऑरेंज कलर के ड्रेस में बेहद खुश और सुंदर लग रही हैं. उनके फेस पर उनकी प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नज़र आ रहा है. वहीं शाहरुख खान चेक शर्ट और ग्रे पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. उन्होंने एक चेन और सनग्लासेस से अपने लुक को पूरा किया है. इस पर फैंस ने दोनों सितारों के लुक और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ के लिए एक गाने की शूटिंग करेंगी, साथ ही कुछ अहम एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीन भी शूट करेंगी. इस बीच, भारत लौटने पर, दीपिका के अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ से जुड़ने की उम्मीद है.

चूंकि ‘किंग’ और ‘राका’ दोनों की रिलीज डेट्स अनाउंस हो चुकी हैं और दोनों का शेड्यूल काफी टाइट है, इसलिए दीपिका इन शेड्यूल को फॉलो करना चाहती हैं. एक्ट्रेस के करीबी एक सूत्र ने एक इंग्लिश मीडिया को बताया, ‘वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी.’

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान और दीपिका के अलावा, ‘किंग’ में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म सुहाना खान का थिएटर डेब्यू है. इससे पहले उन्होंने 2024 में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज़’ से अपना फिल्म डेब्यू किया था. सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Read more

Local News