Wednesday, April 22, 2026

‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की फिल्म ‘माइकल’ को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिव्यू शेयर किए हैं.

Share

 जिस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘माइकल’ का लंबे समय से इंतजार था, वो 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया था. प्रीमियर के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई सारे रिएक्शन आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर समीक्षकों से उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है.

चूंकि ‘माइकल’ 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, इसलिए फिल्म की रिलीज से पहले, इसकी यूनाइटेड स्टेट्स में स्पेशल स्क्रीनिंग, जिसका नाम ‘अर्ली-एक्सेस’ था, रखी गई. ये ‘वन-नाइट-ओनली’ प्रीमियम-फॉर्मेट स्क्रीनिंग फिल्म की दुनिया भर में रिलीज से दो दिन पहले हुई थीं. इस फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है.

‘माइकल’ एक्स रिव्यू
एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर फैंस और क्रिटिक्स के रिव्यूज की बाढ़ आ गई है. दोनों तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद, जाफर जैक्सन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. इस फिल्म ने जैक्सन के कई फैंस को काफी भावुक भी कर दिया है.

एक यूजर ने माइकल जैक्सन के एंट्री वाला सीन एक्स हैंडल पर शेयर किया है और इसे ‘स्पॉइलर’ बताया है. उसने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘फिल्म का इंट्रो, उस पल जैसा जो मुझे कभी महसूस नहीं हुआ, जोर से चीखने का मन था. इसकी शुरुआत जिस अंदाज में हुई, वह अपने आप में एक मिसाल है. ठीक वैसा ही, जैसा मैंने सोचा था. और हां, माइकल के पैर भी दिखाई देते हैं, बिल्कुल वैसे ही, जैसी मुझे पूरी उम्मीद थी.’

एक यूजर ने थिएटर के माहौल को बयां करते हुए लिखा है, ‘हर कोई इस फिल्म के माहौल में पूरी तरह डूब गया. पूरी भीड़ इस बेहतरीन फिल्म को देखकर दीवानी हो गई. साल की सबसे बेहतरीन फिल्म.’

एक दूसरे ने भी थिएटर के माहौल, लोगों की उत्सुकता और पॉप सिंगर के लोगो के बारे में बताते हुए लिखा है, ‘मेरे मूवी थिएटर में फिल्म अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि लोग इस इंट्रो पर ही चीयर करने लगे थे और उस लोगो को दोबारा देखना कितना प्यारा लगा.’

फिल्म देखने के बाद अपनी भावनाओं को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘सच्ची तालियां, खचाखच भरा हॉल. हमने गाया. हम हंसे. हम रोए. यह तो बिल्कुल पागलपन था. मुझे और का बेसब्री से इंतजार है.’

एक यूजर ने लिखा, ‘मैं उसकी मौत के सदमे से पहले ही उबर चुकी थी, लेकिन अब मैं फिर से इस बात को मानने से इनकार कर रही हूं. मैं अब रोना बंद नहीं कर पा रही हूं. माइकल जैक्सन, प्लीज वापस आ जाओ. माइकल मूवी.’

एक ने जाफर के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘क्या जबरदस्त फिल्म है. ‘जाफर ने बिल्कुल वही दिखाया जो माइकल की पहचान है. शुरू से लेकर आखिर तक, हर पल भावनाओं से भरा हुआ है. माइकल, आई लव यू.’

Read more

Local News