Friday, March 27, 2026

‘कांतारा चैप्टर 1’ को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई कर रही – भारत में 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.

Share

ऋषभ शेट्टी की पौराणिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता जारी रखी है. दशहरे पर अपनी शानदार रिलीज के बाद से ही यह फिल्म देशभर के दर्शकों का दिल जीत रही है और अपनी दिलचस्प कहानी से लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. चर्चाओं के बीच, यह फिल्म 500 करोड़ रुपये से बस चंद दूरी पर है. वहीं, दुनियाभर में इसने 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए है. कंतारा चैप्टर 1 वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस कुछ करोड़ रुपये दूर है. सैकनिल्क के मुताबिक, पहले हफ्ते में फिल्म ने 337.4 करोड़ रुपये की कमाई.

पहले वीकेंड की अपेक्षा फिल्म ने दूसरे वीकेंड में थोड़ी कमाई की. हालांकि दूसरे रविवार तक कांतारा चैप्टर 1 ने 438.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. दूसरे सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई.

‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 13.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. मंगलवार को इसमें मामूली से बढ़ोतरी देखी गई. दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 14.15 करोड़ रुपये कमाए. ऋषभ शेट्टी की निर्देशित और मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की कमाई में बुधवार और गुरुवार को गिरावट देखी गई, और बुधवार को लगभग 26.80 प्रतिशत और गुरुवार लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ इसने क्रमशः 10.5 करोड़ रुपये और 8.87 करोड़ रुपये ही कमाई की. 15 दिनों के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ की भारत में कुल कमाई 485.40 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ आज, 17 अक्टूबर को 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है. अगर कंटारा चैप्टर 1 आज लगभग 15 करोड़ रुपये भी कमा लेती है, तो भी इसकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई 500 करोड़ रुपये हो जाएगी.

‘कांतारा चैप्टर 1’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ना सिर्फ भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, बल्कि वैश्विक स्तर भी धूम मचा रही है. मेकर्स ने आज, 17 अक्टूबर को ‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्डवाइल्ड कलेक्शन का अपडेट साझा किया है. मेकर्स ने बताया कि फिल्म ने 2 सप्ताह में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इन 2 सप्ताह में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर में 717.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’
यह फिल्म ‘सैयारा’, ‘कूली’, ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़कर साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालाकि, यह फिल्म अभी भी विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ से पीछे है. इस फिल्म ने भारत में 601.54 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 807.91 करोड़ रुपये की कमाई के साथ साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

Read more

Local News