Sunday, March 29, 2026

कांतारा चैप्टर 1′ का प्रमोशन जोरों से चल रहा है.

Share

ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. फिल्म का ट्रेलर ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहा है. मेकर्स ने आज, 30 सितंबर को एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दुबई के मॉल में कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर कोने-कोने में देखने को मिला है.

मंगलवार को मेकर्स ने दुबई के मॉल का वीडियो साझा किया है. वीडियो में मॉल के अंदर कोने-कोने कांतारा चैप्टर 1 की झलक देखने को मिल रहा है. स्क्रीन से लेकर मॉल के लिफ्ट तक ऋषश शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर पोस्टर लगाया गया है. इस वीडियो को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘दुबई मॉल में कांतारा चैप्टर 1 का स्वागत है. यह भारी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और पूरे शहर में उत्साह फैला रहा है. सिनेमाघरों में ‘कांतारा चैप्टर 1′ 2 अक्टूबर को.’

अगर आपको ‘कांतारा’ (2022) पसंद आई है, तो ‘कंतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर आपका ध्यान खींचेगा. बता दें ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में सिर्फ निर्देशन ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे पर्दे पर मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं. ट्रेलर में सीन, म्यूजिक और सांस्कृतिक इफेक्ट्स को देखकर यह साफ जाहिर होता है कि यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, बल्कि एक पौराणिक वापसी है.

‘कंतारा चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग
भारत में ‘कंतारा चैप्टर 1’ की टिकटे धड़ल्ले से बिक रही हैं. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पूरे भारत में एडवांस बुकिंग से डबल डिजिट में कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, 30 सितंबर शाम 5 बजे तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कन्नड़ में 1464 शो में 151796 टिकटों की बिक्री से लगभग 5.46 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टॉप पर है. इसके बाद हिंदी बेल्ट में 4377 शो में 32779 टिकटों की बिक्री से 96 लाख रुपये से ज्यादा कमाई कमाई की.

  • https://www.youtube.com/embed/TMQUFhWm8C0?si=udKP_a9fyUi5cZ1A

मलयालम में 965 शो में 18020 टिकटों की बिक्री से 32.3 लाख रुपये, तमिल में 467 शो में 3,826 टिकटों की बिक्री से 6.36 लाख रुपये और तेलुगु में 116 शो में 2778 टिकटों की बिक्री से 5.44 लाख रुपये की कमाई की. कुल मिलाकर, फिल्म को देश भर में 7390 शो में प्रदर्शित किया गया. ब्लॉक बुकिंग को शामिल करते हुए कुल अग्रिम कमाई 11.42करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

ऋषभ शेट्टी की फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया के साथ एक नई भूमिका में हैं. यह 2 अक्टूबर को वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read more

Local News