Saturday, March 28, 2026

करें ये सरल और प्रभावी उपाय मंगल दोष से मुक्ति के लिए

Share

मंगल देव साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं. कुंडली में मंगल कमजोर होने पर गुस्सा और कठिनाइयां आती हैं.

 हर व्यक्ति की कुंडली में प्रत्येक ग्रह की अपनी महादशा होती है, जिसका उस व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. वहीं मंगल देव को साहस के अलावा ताकत और ऊर्जा का देवता माना जाता है. जब कुंडली में मंगल कमजोर या फिर अशुभ हो जाता है, तो गुस्सा, झगड़े आदि की यह वजह बन सकता है. ऐसी स्थिति में मंगल देव को शांत करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. साथ ही यह भी बताया गया है कि मंगल देव किस तरह से हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं और यदि उनकी स्थिति ठीक नहीं हो तो कौन सी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही इसमें आसान और असरदार उपाय भी बताए गए हैं.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि इन उपायों को सही ढंग से किया जाए, तो मंगल देव खुश होकर जीवन में ताकत, सफलता और शांति देते हैं.

कौन हैं मंगल देव?
मंगल देव को मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामी माना जाता है. मंगल देव अग्नि तत्व के अधिपति हैं और ऊर्जा, जीवटता, शक्ति, साहस, उत्साह और पहल का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह शरीर में रक्त और पाचन तंत्र का भी प्रतिनिधित्व करते हैं. यह हमारे गुस्से को कंट्रोल करते हैं और स्वभाव में हिंसा प्रवृत्ति का भी संकेत देते हैं. इसके अलावा यह खेल और एथलेटिक्स के भी कारक हैं. यह सैन्य पेशे या कानून प्रवर्तन के भी अधिपति हैं.

मंगल की महादशा

मंगल की महादशा अवधि लगभग 7 साल तक चलती है.

इसका प्रभाव– मंगल की महादशा के समय पॉजिटिव व निगेटिव दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं. सकारात्मक प्रभाव यह है कि, आत्मविश्वास में वृद्धि के अलावा करियर में सफलता व नेतृत्व क्षमता और शारीरिक शक्ति में सुधार ला सकती है. वहीं इसके नकारात्मक प्रभावों में संघर्ष, कोर्ट-कचहरी के मामले, क्रोध और वित्तीय अस्थिरता आदि बनी रहती है. साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय ब्लड प्रेशर, बुखार या हादसा जैसी समस्याएं ला सकता है.

मंगल की अशुभ महादशा से बचने के उपाय

  • हनुमानजी की पूजा- मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
  • पान का बीड़ा- मंगलवार के दिन हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें. इससे भी जीवन में चल रही नकारात्मकता कम होगी.
  • दान करें- मंगलवार के दिन गुड़ और भुने चने बंदरों और गाय को खिलाने से भी मंगल से शुभ फल मिलते हैं.
  • मंत्र जाप- मंगल ग्रह को शांत करने के लिए मंगल देव या मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है.
  • रत्न धारण करना- मंगल से शुभ फल पाने के लिए मूंगा रत्न पहनने से लाभ हो सकता है. हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाए और रत्न धारण करने की सलाह लें.

Read more

Local News