बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस के पूर्व बिजनेसमैन हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर उन्होंने बच्चों संग दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. संजय कपूर की आखिरी और तीसरी पत्नी प्रिया कपूर भी पति की संपत्ति पर हक पाने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं. ऐसे में करिश्मा और प्रिया कोर्ट में आमने-सामने हैं. इस बीच हम जानेंगे कि आखिर करिश्मा कपूर की नेटवर्थ कितनी हैं?
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी. इस शादी में दोनों ही फैमिली ने पानी की तरह पैसा बहाया था. करिश्मा को इस शादी से दो बच्चे समायरा और कियान हुए, जो अब बड़े हो चुके हैं. वहीं, साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था. तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से साल 2017 में शादी रचाई और अपना तीसरी बार घर बसाया था, लेकिन करिश्मा ने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी लेते हुए बतौर सिंगल मदर उन्हें पाला और आज भी उनकी देखभाल कर रही हैं.
तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा के साथ-साथ दहेज मांगने के भी संगीन कई आरोप लगाए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर को तलाक के बाद करिश्मा कपूर 70 करोड़ रुपये एलीमनी देनी पड़ी थी. इसके अलावा उन्होंने अपने दोनों बच्चे के नाम 14 करोड़ रुपये के बोन्ड्स किए थे, जिससे उन्हें 10 लाख रुपये ब्याज मिलता है. इसी के साथ करिश्मा ने संजय के पिता का मुंबई वाला बंगला भी ले लिया था और घर से अपनी सारी जूलरी ले आई थीं.
रिपोर्ट्स की माने तो, करिश्मा की फिल्मों से हुई कमाई और तलाक में मिली इस पूरी संपत्ति को मिलाकर उनकी अब 120 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है. करिश्मा कपूर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और कई विज्ञापनों में नजर आती हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है. गौरतलब है कि मौजूदा साल में संजय कपूर की पोलो खेलते वक्त 53 साल की उम्र में मौत हो गई थी.


