Friday, May 8, 2026

करंट के चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक घायल…

Share

रविवार के दिन करीब चार बजे करंट के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मैनाटाड़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के पश्चिम पकुहवा गांव में रविवार के दिन करीब चार बजे करंट के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक पश्चिमी पकुहवा गांव निवासी मंटू महतो का आठ वर्षीय बालक आलोक कुमार है. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार आलोक कुमार रविवार को अपने दोस्तों के साथ बिजली खंभा के पास खेल रहा था. खेलने के दौरान ही आलोक कुमार बिजली के खंभा में सट गया. जिससे वह करंट के चपेट में आकर घायल हो गया. हो हल्ला होने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे. घायल आलोक कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News