Prashant Kishor Politics: प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को पटना के वेटरनरी ग्राउंड से जन सुराज पार्टी लॉन्च की थी. बिहार की राजनीति में उनकी पार्टी के 100 दिन पूरे हो गए हैं.
Jan Suraj 100 Days Completed: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बिहार की राजनीति में 100 दिन पूरे हो गए हैं. इन 100 दिनों में प्रशांत किशोर ने जेल-बेल का खेल भी देख लिया है. दरअसल, पीके ने 2 अक्टूबर 2024 को पटना के वेटरनरी ग्राउंड से जन सुराज पार्टी लॉन्च की थी. ‘जय-जय बिहार’ का नारा देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हम अपने जीवनकाल में एक ऐसा बिहार बनाएंगे कि देश और दुनिया में कोई उसे गाली नहीं दे पाएगा. पीके ने अपनी पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी मनोज भारती को बनाया और खुद के लिए संयोजक की भूमिका चुनी.



