Saturday, June 7, 2025

ओल और हल्दी की खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा अनुदान

Share

बिहार के भभुआ जिले में किसान अब हल्दी और ओल की खेती करेंगे जिसके लिए उद्यान विभाग द्वारा अनुदान दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 एकड़ में हल्दी और 5 एकड़ में ओल की खेती का लक्ष्य है। ओल की खेती पर 1 लाख 40 हजार और हल्दी की खेती पर 22 हजार 500 रुपये का अनुदान मिलेगा।

भभुआ। बिहार के भभुआ जिले के किसान परंपरागत खेती के अलावा अब हल्दी व ओल की भी खेती करेंगे। इनकी खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा।

उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 एकड़ में हल्दी व पांच एकड़ में ओल की खेती करने को लक्ष्य विभाग मिला है।

सहायक निदेशक उद्यान डॉ. अभय कुमार गौरव ने बताया कि विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत कैमूर में 15 एकड़ में हल्दी व पांच एकड़ में ओल की खेती करने को लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि खेती करने वाले किसानों को अनुदान मिलेगा। ओल की खेती करने पर दो लाख 81 हजार 600 की लागत खर्च निर्धारित है।

जिसमें खेती करने वाले किसान को एक लाख 40 हजार का अनुदान दिया जाएगा। जबकि हल्दी की खेती करने पर एक एकड़ में 45 हजार की लागत खर्च निर्धारित है। 22 हजार 500 रुपये का अनुदान देय है।

विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती कर रहे किसान

बता दें कि कैमूर जिले के किसान अब परंपरागत खेती के साथ ही कृषि की संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती कर रहे है। राज्य में कैमूर की पहचान धान के कटोरा के रूप में बनी है।

अब जिले के किसान कृषि विभाग की संचालित योजना का लाभ लेकर गेहूं, धान की खेती के साथ ही साथ मोटे अनाज की खेती के अलावा सब्जी की खेती कर रहे किसानों को विभाग के द्वारा निर्धारित इकाई लागत पर अनुदान की राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Read more

Local News