Oppo ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इन दोनों फोन्स के नाम Oppo F33 5G और Oppo F33 5G Pro है. दोनों फोन एक ही सीरीज का हिस्सा हैं. ये दोनों मिडरेंज प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं. इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलती है. इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है, जिससे फोन की मजबूती का पता चलता है.
ओप्पो ने इस सीरीज के दोनों फोन्स में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया है, जो डेली लाइफ के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक आसानी से हैंडल कर सकता है. आइए हम आपको इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.
Oppo F33 5G: स्पेसिफिकेशन्स
| विशेषता | डिटेल्स |
| डिस्प्ले | 6.57 इंच FHD+ 120Hz AMOLED, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6360 MAX (6nm) |
| RAM / स्टोरेज | 6GB/8GB LPDDR4X + 128GB/256GB UFS 2.2 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 + ColorOS 16.0 |
| रियर कैमरा | 50MP मुख्य (OV50D40) + 2MP डेप्थ सेंसर |
| फ्रंट कैमरा | 16MP |
| बैटरी | 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग |
| डाइमेंशन / वजन | 158.38 × 75.15 × 8mm / 189g |
| ड्यूरेबिलिटी | MIL-STD-810H, IP66 + IP68 + IP69 |
| अन्य फीचर्स | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 |
Oppo F33 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन्स
| विशेषता | डिटेल्स |
| डिस्प्ले | 6.57 इंच FHD+ 120Hz AMOLED, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6360 MAX (6nm) |
| RAM / स्टोरेज | 8GB LPDDR4X + 128GB/256GB UFS 2.2 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 + ColorOS 16.0 |
| रियर कैमरा | 50MP मुख्य (OV50D40) + 2MP डेप्थ सेंसर |
| फ्रंट कैमरा | 50MP (GC50F6, 100° अल्ट्रा-वाइड) |
| बैटरी | 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग |
| डाइमेंशन / वजन | 158.38 × 75.15 × 8.3mm / 194g |
| ड्यूरेबिलिटी | MIL-STD-810H, IP66 + IP68 + IP69 + IP69K |
| अन्य फीचर्स | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 |
OPPO F33 5G और F33 Pro 5G की कीमतें
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹31,999
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹34,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹37,999
OPPO F33 Pro 5G की कीमतें
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹37,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹40,999
दोनों फोन आज से ही अमेज़न, फ्लिपकार्ट और OPPO India की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं.शिपमेंट जल्द ही शुरू हो जाएगा.
प्री-ऑर्डर ऑफर्स (दोनों फोनों पर लागू)
- प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट कैशबैक
- 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन
- UPI पेमेंट पर 10% तक कैशबैक
- एक्सचेंज पर 10% तक अतिरिक्त बोनस
- फोन के साथ OPPO Enco Buds3 Pro+ सिर्फ ₹14,999 में (50% डिस्काउंट)
- प्री-ऑर्डर पर 180 दिनों तक एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री


