harbhajan singh एस श्रीसंत ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. हालांकि ये आरोप राजनीति से प्रेरित नहीं हैं बल्कि खेल के मैदान से जुड़ा हुआ है. लेकिन इस आरोप की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि एक दिन पहले ही हरभजन सिंह और उनके साथ 6 और राज्यसभा मेंबरों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया.
श्रीसंत ने हरभजन पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल ये आरोप हरभजन और श्रीसंत के थप्पड़ विवाद से जुड़ा हुआ है. पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने हाल ही में इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए हरभजन पर सनसनीखेज आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि हरभजन सिंह ने इस घटना से करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया. श्रीसंत ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की.
उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें ‘अन्ना’ कहकर बुलाता था. लेकिन जब से उन्होंने वह विज्ञापन किया है, तब से हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है. मैंने तो उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया है. हाल ही में, उन्होंने थप्पड़ विवाद पर आधारित एक विज्ञापन किया था. उससे उन्होंने करीब करोड़ों रुपये कमाए. उन्होंने मुझसे भी उस विज्ञापन को शेयर करने के लिए कहा था. मैंने उनसे कहा, ‘मैं तुम्हें माफ करता हूं. लेकिन मैं उस घटना को कभी नहीं भूलूंगा.’
श्रीसंत ने माफी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि दूसरों द्वारा की गई गलती को भुला दिया जाए. अगर आप गलती को भुला देते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति फिर से वही गलती करने की कोशिश करेगा.’
हरभजन-श्रीसंत विवाद
इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में शुरू हुआ था. उस सीजन में, मुंबई इंडियंस और किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब हरभजन ने श्रीसंत के गाल पर थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद श्रीसंत मैदान पर ही रो पड़े थे, और भज्जी पर इस हरकत की वजह से आठ मैचों का बैन लगा दिया गया था. इस घटना को हुए अब 18 साल बीत चुके हैं


