Monday, March 23, 2026

एमसीएक्स पर चांदी ₹8,492 टूटकर ₹2,35,868 लाख हुई, सोना ₹1.56 लाख के पास पहुंचा

Share

नई दिल्ली: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी के दामों में गीरावट देखने को मिली. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा आज 3.48 फीसदी यानी लगभग 8,492 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट के साथ 2,35,868 रुपये पर ट्रेड करता देखा गया. बाजार खुलने के समय चांदी 2,38,489 रुपये पर थी, जो आज का उच्चतम स्तर भी रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कीमतों में लगातार गिरावट आती गई.

देश के बड़े शहरों में सोने का हाल
सोने की कीमतों में भी आज नरमी देखी गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में यह 1,56,440 रुपये के स्तर पर बना हुआ है. दक्षिण भारत की बात करें तो चेन्नई में सोने के भाव थोड़े ऊंचे हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

रिटेल बाजार में चांदी की कीमत
रिटेल मार्केट में भी चांदी की कीमतों में बदलाव आया है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,680 रुपये है, जबकि 100 ग्राम के लिए ग्राहकों को 26,800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. चेन्नई में चांदी की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले अधिक बनी हुई है, जहां 10 ग्राम चांदी 2,800 रुपये की दर पर बिक रही है.

गिरावट के पीछे के मुख्य कारण
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है. इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी (Comex) की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. साथ ही, भारतीय निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी है, जिससे कीमतों में यह करेक्शन देखने को मिल रहा है.

शहरों के अनुसार ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24K – ₹1,56,590 | 22K – ₹1,43,550

मुंबई: 24K – ₹1,56,440 | 22K – ₹1,43,400

चेन्नई: 24K – ₹1,57,530 | 22K – ₹1,44,400

अहमदाबाद/पटना: 24K – ₹1,56,490 | 22K – ₹1,43,450

नोट: आभूषण खरीदने से पहले अपने स्थानीय जौहरी से वर्तमान भाव और मेकिंग चार्जेस के बारे में अवश्य जानकारी लें. ताज़ा अपडेट्स के लिए आप GoodReturns या MCX India की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं

Read more

Local News