Monday, April 27, 2026

एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने सेट से डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना के साथ राम चरण की एक झलक शेयर की है.

Share

ग्लोबल स्टार राम चरण की ‘पेड्डी’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं. अपनी घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट फैंस और इंडस्ट्री के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में, ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज किया गया था, जिसमें राम चरण एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए और इसे हर तरफ से जबरदस्त प्यार मिला. अब, एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने सेट से डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना के साथ राम चरण की एक झलक शेयर की है.

​सोशल मीडिया पर मेकर्स ने सेट से राम चरण और डायरेक्टर बुची बाबू सना की एक तस्वीर साझा की है. इसके कैप्शन में लिखा है, ​’मेगा पावर स्टार राम चरण और बुची बाबू सना तूफान से पहले की शांति में.​#Peddi की ग्रैंड रिलीज इस जून.

हर नए कंटेंट के साथ, ‘पेड्डी’ सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है। फिल्म का हर कंटेंट—चाहे वह टीज़र हो, “चिकीरी चिकीरी” और “रई रई रा रा” गाना हो या पोस्टर्स—बेहद कामयाब रहा है और हमें एक अलग ही अंदाज़ में ‘पेड्डी’ की दुनिया में ले गया है। यह पूरी तरह से कंटेंट की सफलता है.

​’पेड्डी’ का पहला गाना, ‘चिकीरी चिकीरी’, रिलीज होते ही छा गया. दर्शकों को इसकी फ्रेश वाइब और ए. आर. रहमान का सिग्नेचर स्टाइल बेहद पसंद आया. इस ट्रैक ने बहुत जल्द लोगों के दिलों में जगह बना ली और सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ती दीवानगी को दिखाता है.

​इसी जोश को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ रिलीज किया, जो एक हाई-एनर्जी ट्रैक है और इसने तुरंत इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया. यूट्यूब पर इस गाने को पहले ही 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

​बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे. वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज और प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है.

Read more

Local News