Monday, March 23, 2026

एंथ्रोपिक ने अपने क्लॉड एआई चैटबॉट के लिए एक नई सुविधा लॉन्च की है, जिसे क्लाउड कोड चैनल्स कहते हैं.

Share

एंथ्रोपिक ने अपने क्लॉड एआई चैटबॉट के लिए एक नई सुविधा लॉन्च की है, जिसे क्लाउड कोड चैनल्स कहते हैं. यह फीचर डेवलपर्स को फोन पर टेलीग्राम या डिस्कॉर्ड जैसे मैसेजिंग ऐप्स से सीधे अपने कंप्यूटर पर चल रहे क्लॉड कोड सेशन को मैसेज भेजने की सुविधा देता है. इसका मतलब है कि आप अपने घर पर कंप्यूटर पर कोई कोडिंग टास्क चला रहे हैं और बाहर निकल गए हैं, तो फोन से ही निर्दश दे सकते हैं और जवाब भी पा सकते हैं.

इस फीचर को अभी तक रिसर्च प्रीव्यू स्टेज यानी टेस्टिंग स्टेज में रखा गया है और टेलीग्राम, डिस्कॉर्ड के साथ-साथ फेकचैट को भी सपोर्ट करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए क्लॉड कोड वर्जन 2.1.80 या उससे नया चाहिए, साथ ही claude.ai अकाउंट से लॉगिन अगर आप ऑर्गनाइजेशन के API की से क्लॉड कोड यूज करते हैं, तो यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है.

यह कैसे काम करता है?

क्लॉड कोड चैनल्स मॉडल कंटेक्स्ट प्रोटोकॉल (MCP) को उल्टा करके चलाते हैं. MCP एक ओपन-सोर्स स्टैंडर्ड है जो एंथ्रोपिक ने बनाया है, ताकि AI मॉडल्स बाहर के टूल्स और डेटा से जुड़ सकें. सामान्य तरीके से यूजर क्लॉड को मैसेज भेजता है, क्लॉड टूल कॉल करता है और जवाब देता है, लेकिन चैनल्स में उल्टा होता है यानी टेलीग्राम या डिस्कॉर्ड पर मैसेज आता है, वो एक इवेंट के रूप में लोकल MCP सर्वर (जो क्लॉड कोड के साथ प्लगइन की तरह चलता है) को जाता है. क्लॉड कोड उसे पढ़ता है, टास्क पूरा करता है और जवाब उसी चैनल पर भेज देता है. सबसे अच्छी बात है कि सेशन स्टेट बरकरार रहता है, यानी हर बार नया सेशन नहीं खोलना पड़ता, पुरानी बातचीत याद रहती है.

अर्ली यूजर्स ने इसे iOS ऐप्स बनाने, CLI टूल्स चलाने और ऑडियो प्रोसेसिंग जैसे कामों में यूज किया है यानी सब फोन से रिमोटली होता है. हालांकि, इसमें कुछ लिमिटेशन्स भी हैं. अगर क्लॉड को फाइल ऑपरेशन या शेल कमांड के लिए अप्रूवल चाहिए, तो सेशन पॉज हो जाता है और आपको कंप्यूटर पर जाकर मैन्युअली अप्रूव करना पड़ता है. रिमोट अप्रूवल के कुछ तरीके हैं, लेकिन उनमें सिक्योरिटी रिस्क बढ़ जाता है. टीम और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह डिफॉल्ट बंद है, उन्हें एनेबल करना पड़ता है. प्रो और मैक्स इंडिविजुअल सब्सक्राइबर्स को तुरंत एक्सेस मिलता है, लेकिन हर सेशन में ऑप्ट-इन करना पड़ता है.

यह फीचर ओपनक्लॉ के साथ सीधा कंप्टीशन करता है. ओपनक्लॉ एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट है जो क्लॉड कोड को व्हाट्सएप जैसे ऐप्स से कंट्रोल करने देता है और अब फ्लाइट बुकिंग, स्मार्ट होम कंट्रोल, सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसे टास्क्स में यूज होता है. लेकिन ओपनक्लॉ में सिक्योरिटी की चिंताएं रही हैं. इसी बीच पिछले हफ्ते GTC 2026 में एनवीडिया ने नेमोक्लॉ लॉन्च किया, जो एंटरप्राइज में सेफ तरीके से AI एजेंट्स चलाने के लिए एक टूलकिट है, वर्चुअल एनवायरनमेंट में कंटेनमेंट के साथ.

एंथ्रोपिक का यह कदम डेवलपर्स के लिए एजेंटिक AI को और आसान बनाने की दिशा में है. अब आप कंप्यूटर छोड़कर भी AI को काम पर लगा सकते हैं, और जवाब फोन पर आ जाते हैं. यह फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन अगर अच्छा चला तो AI कोडिंग और प्रोडक्टिविटी का गेम बदल सकता है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News