Saturday, March 28, 2026

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा सांसदों की दो दिवसीय वर्कशॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम सदस्य की तरह आखिरी पंक्ति में बैठे दिखे.

Share

नई दिल्ली: संसद परिसर में जीएमसी बालयोगी सभागार में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा सांसदों की दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई है. वर्कशॉप के पहले दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हुए. इस दौरान वह सभाागर में एक साधारण सदस्य की तरह सबसे पीछे वाली पंक्ति में बैठे. यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने एक्स पर पीएम मोदी की तस्वीर साझा की, जिसमें वह हॉल में सबसे पीछे वाली सीट पर भाजपा सांसदों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.

भाजपा सांसद रवि किशन में पोस्ट में लिखा कि भाजपा सांसदों की वर्कशॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आखिरी पंक्ति में बैठे. भाजपा संगठन की ये शक्ति है. हर कोई कार्यकर्ता यहां समान है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा सांसदों के वर्कशॉप में सर्वसम्मति से केंद्र सरकार के जीएसटी सुधारों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

हालिया जीएसटी सुधारों को भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में बड़ा सुधार बताया जा रहा है. 3 सितंबर को संपन्न हुई जीएसटी परिषद की बैठक में दो टैक्स स्लैब को खत्म करने को मंजूरी दी गई. जिसके बाद सिर्फ दो जीएसटी स्लैब – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत प्रचलन में रहेंगे. जबकि 40 प्रतिशत के नए टैक्स स्लैब को मंजूरी दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा सांसदों की वर्कशॉप चार सत्र में होनी है और इसमें उपराष्ट्रपति चुनाव में शत प्रतिशत वोटिंग के लिए सांसदों को ट्रेनिंग दी जाएगी. 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है.

सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला होगा. दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं. राधाकृष्णन तमिलनाडु से और रेड्डी तेलंगाना से. राधाकृष्णन (67) प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सदस्य रहे. बाद में वह तमिलनाडु में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे. वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.

Read more

Local News