Sunday, March 22, 2026

ईद-उल-फित्र पर AI-प्रॉम्प्ट्स की मदद से अपनी फैमिली फोटो को मुगल शाही या जामा मस्जिद बैकग्राउंड वाले राजसी पोर्ट्रेट में आसानी से बदल सकते हैं.

Share

ईद-उल-फित्र बस आने ही वाली है. रमजान का महीना खत्म हो रहा है और घर-घर में खुशियों का माहौल बन रहा है. इस बार आप भी अपने परिवार, दोस्तों या ऑफिस टीम के साथ यादगार पोर्ट्रेट बनाना चाहते हैं, तो एआई टूल्स का इस्तेमाल करके बहुत खूबसूरत इमेजेस तैयार कर सकते हैं. कई लोग अब Grok, Midjourney, ChatGPT (DALL-E), Google Gemini या Bing Creator जैसे टूल्स से अपनी फोटोज़ को एडिट या ट्रांसफॉर्म करके ईद स्पेशल पोस्ट बना रहे हैं.

यहां हमने कुछ बेहतरीन प्रॉम्प्ट्स तैयार किए हैं, जो हिंदी शब्दों में ही है. इन प्रॉम्प्ट्स को आप अपनी फोटो के साथ यूज़ कर सकते हैं. ये प्रॉम्प्ट्स थोड़े चेंज करके और भी बेहतर रिजल्ट देते हैं. सबसे पहले परिवार के लिए बेस्ट प्रॉम्प्ट्स की बात करतें और फिर हम दोस्तों के साथ इमेज बनवाने वाले प्रॉम्प्ट्स की बात करेंगे.

अगर आप फैमिली फोटो को राजसी अंदाज में बदलना चाहते हैं तो ये ट्राई करें:

  • हमारी फैमिली फोटो को मुगल काल के शाही पोर्ट्रेट में बदल दो, जिसमें गोल्डन बॉर्डर, गहरे एमरल्ड और क्रिमसन बैकग्राउंड, ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी टेक्सचर, ऊपर चमकता हुआ चांद और सितारा मोटिफ, सॉफ्ट बोकेह लाइट्स दिख रही हो.
  • फैमिली पिक्चर को शाम के समय जामा मस्जिद दिल्ली के सामने ड्रीमी ईद सीन में बदलो – एम्बर लालटेन लाइटिंग, गिरते हुए गुलाब की पंखुड़ियां, सबके कपड़ों में पेस्टल शेरवानी और अनारकली, कोऑर्डिनेटेड लुक.
  • फैमिली इमेज को लग्जरी स्टूडियो पोर्ट्रेट स्टाइल दो – रिच वेलवेट मैरून बैकड्रॉप, सॉफ्ट डिफ्यूज्ड लाइटिंग, सफेद मोगरा और नारंगी गेंदे की फ्लोरल गारलैंड ओवरले, चेहरों पर हल्की गोल्डन ग्लो.
  • हमारी फोटो को आर्टिस्टिक ईद ग्रीटिंग कार्ड स्टाइल में कन्वर्ट करो – पेंटर्ली सॉफ्ट-फोकस इफेक्ट, पेस्टल लैवेंडर और गोल्ड कलर ग्रेडिंग, ऊपर आर्क्ड अरबी कैलीग्राफी में “ईद मुबारक”, मेहंदी पैटर्न बॉर्डर.
  • हमारी फैमिली फोटो को ग्रैंड ईद सेलिब्रेशन लुक दो – पीछे ट्विंकलिंग फेयरी लाइट्स और बड़ा डेकोरेटेड दरवाजा, कपड़ों में गोल्डन शिमर, ऊपर क्रिसेंट मून के साथ “ईद मुबारक” लिखा हो.

अब दोस्तों के ग्रुप के लिए कुछ मजेदार और वाइब्रेंट प्रॉम्प्ट्स:

  • हमारे दोस्तों की ग्रुप फोटो को वाइब्रेंट ईद रूफटॉप पार्टी सीन में बदलो – ऊपर स्ट्रिंग लाइट्स और पेपर लालटेन, सबके कपड़ों में कलरफुल कुर्ता और शरारा, पीछे मुंबई स्काईलाइन शाम के समय, कंफेटी हवा में, गोल्डन-ऑवर फिल्टर.
  • ग्रुप सेल्फी को हैदराबादी ईद थीम दो – सुंदर चारमीनार सनसेट बैकग्राउंड, इकत और बंधनी फैब्रिक टेक्सचर बॉर्डर, रिच वार्म फिल्टर के साथ बोकेह मैरिगोल्ड पेटल्स.
  • ग्रुप फोटो को स्टाइलिश मैगजीन- कवर ईद शूट में ट्रांसफॉर्म करो, क्लीन व्हाइट बैकड्रॉप, हाई-फैशन एडिटोरियल लाइटिंग, कोऑर्डिनेटेड एथनिक-चिक आउटफिट्स, गोल्ड में बोल्ड “ईद 2026” टेक्स्ट ऊपर.
  • हमारी फोटो को जोयफुल ईद मेला सीन में बदलो – कलरफुल इंडियन फेयर बैकग्राउंड, ग्रीन और गोल्ड बैलून, स्ट्रीट लाइट्स ट्रीज के बीच, वार्म विंटेज फिल्म-ग्रेन इफेक्ट से 90s बॉलीवुड फील.
  • दोस्तों की फोटो को लग्जरी परफ्यूम-एड ईद लुक दो – मूडी ड्रामेटिक लाइटिंग, डीप टी और गोल्ड पैलेट, रिच सिल्क और जॉर्जेट आउटफिट्स, फ्लोटिंग रोज और जैस्मिन पेटल्स, मिस्टी बैकग्राउंड.

ऑफिस कॉलीग्स या टीम के लिए प्रोफेशनल टच वाले प्रॉम्प्ट्स:

  • ऑफिस टीम फोटो को क्लीन प्रोफेशनल ईद सेलिब्रेशन पोर्ट्रेट में एडिट करो – सॉफ्ट गोल्डन बोकेह लाइट्स और सबटल क्रिसेंट मोटिफ बैकड्रॉप, सब फॉर्मल एथनिक वियर में, मिनिमलिस्ट “ईद मुबारक विशिंग यू” टेक्स्ट ओवरले.
  • टीम फोटो को कॉर्पोरेट ईद ग्रीटिंग कार्ड स्टाइल दो – ब्रांड-न्यूट्रल नेवी और गोल्ड कलर स्कीम, जियोमेट्रिक इस्लामिक आर्ट बॉर्डर, सॉफ्ट स्टूडियो लाइटिंग, नीचे “Happy Eid-Al-Fitr 2026” इंग्लिश और उर्दू में.
  • कॉलीग्स फोटो को रूफटॉप ऑफिस इफ्तार पार्टी वाइब दो – वार्म इवनिंग लाइटिंग, अर्बन स्काईलाइन बैकग्राउंड, स्ट्रिंग लाइट्स, स्मार्ट-कैजुअल एथनिक फ्यूजन वियर, कैंडिड वार्म एक्सप्रेशन्स.
  • वर्कप्लेस टीम फोटो को लिंक्डइन-वर्थी ईद मेकओवर दो – प्रोफेशनल सॉफ्ट-बॉक्स लाइटिंग, लाइट ग्रे बैकड्रॉप में एक एलिगेंट गोल्ड क्रिसेंट आइकन, स्किन टोन्स कलर करेक्शन, नीचे “Eid Greetings from Our Team” कैप्शन.
  • ऑफिस ग्रुप पिक्चर को वार्म मल्टीकल्चरल ईद फ्रेम में बदलो – रंगोली पैटर्न, दिये और लालटेन, शेरवानी, साड़ी और सूट्स का मिक्स, सबके ऊपर ग्लोइंग क्रिसेंट और स्टार, सॉफ्ट कंफेटी.

इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कैसे करें?

इन प्रॉम्प्ट्स को यूज़ करने का तरीका भी आसान है. आइए हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझाते हैं:

स्टेप 1: इसके लिए कोई भी एआई इमेज टूल जैसे Grok का Imagine, Midjourney, DALL-E या Gemini पर जाएं

स्टेप 2: लॉगिन करें और फिर इमेज अपलोड करें (एडिट या इमेजिन सेक्शन में)

स्टेप 3: प्रॉम्प्ट कॉपी करके पेस्ट करें और फिर जनरेट बटन दबाएं.

स्टेप 4: अगर रिजल्ट पसंद न आए तो उसी रिजल्ट में एडिट के ऑप्शन में जाकर एक्सट्रा एडिट करने का इंस्ट्रक्शन लिखें. जैसे- इस इमेज थोड़ा और रियलिस्टिक बनाओ या इसमें हैदराबादी वाइब्स एड करो.

इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करते वक्त एक बात का खास ध्यान रखें कि एआई प्लेटफॉर्म्स के इमेज सेक्शन में ही इन प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें, वीडियो सेक्शन में नहीं. इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने लिए एक रियलिस्ट एआई ईद स्पेशल इमेज बना सकते हैं और उसके साथ अपने परिवार या दोस्तों को ईद मुबाकर की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

Read more

Local News