मई का महीना न सिर्फ मौसम के लिहाज से गर्मी बढ़ा रहा है, बल्कि अपनी सबसे जबरदस्त रिलीज के साथ एंटरटेनमेंट का माहौल भी गरमा रहा है. ओटीटी दिस वीक रिलीज में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आखिरकार इस हफ्ते रिलीज हो रही है. इस वीक ना सिर्फ धुरंधर 2 ओटीटी पर आ रही है, बल्कि सैफ अली खान की कर्तव्य भी इसी वीक ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है.
दिल दहला देने वाले थ्रिलर से लेकर हल्के-फुल्के ड्रामा तक, इस हफ्ते दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा खजाना परोसा जा रहा है. यह रोमांचक लाइनअप आपके पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, जहां हर मूड के लिए कुछ न कुछ है. इसलिए, हमने उन फिल्मों और सीरीज़ की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें दर्शक देख रहे हैं.
‘धुरंधर 2’
स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई, 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ अपने दूसरे पार्ट के साथ इस साल सिनेमाघरों में उतरी. इसमें जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत) एक अंडरकवर एजेंट के तौर पर हमजा अली मजारी का रूप धरकर, कराची के आपराधिक गिरोहों में घुसपैठ करता है. इस बार, वह 26/11 के हमलों का बदला और आतंकवाद के लिए होने वाली फ़ंडिंग का सामना करता है. फिल्म के सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और जबरदस्त ड्रामा से भरे हुए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन अहम भूमिका में हैं.
‘कर्तव्य’
स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई, 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
सैफ अली खान इस डार्क एक्शन थ्रिलर में पवन मलिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो झमली थाने के एसएचओ हैं. वह कर्तव्य और व्यक्तिगत परेशानियों के बीच फंसे हुए हैं. जैसे-जैसे अपराध और दबाव बढ़ते हैं, मलिक की दुनिया और भी खतरनाक होती जाती है. यह दमदार ड्रामा पुलिस व्यवस्था में जिम्मेदारी, नैतिकता और अस्तित्व के संघर्ष को गहराई से दर्शाता है, जिसमें दमदार अभिनय और तनावपूर्ण कहानी कहने का अंदाज देखने को मिलता है.
‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीजन 2
स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई, 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रणदीप हुड्डा एक बार फिर अविनाश मिश्रा के रूप में ओटीटी पर धमाल मचाने आ गए हैं. वह एक ऐसे निडर पुलिस अधिकारी है, जो उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध से लोहा लेता है. असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित, यह नया सीजन उन्हें एक पावरफुल हथियार कार्टेल के आमने-सामने खड़ा करता है, जिसका नेतृत्व ‘शेख’ नाम का एक खतरनाक गैंग सरगना करता है. यह क्राइम थ्रिलर एक्शन और जांच-पड़ताल से परे, अविनाश के निजी संघर्षों को भी गहराई से दिखाती है.
‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन’
स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई, 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
पेड्रो अलोंसो स्पेनिश क्राइम थ्रिलर ‘बर्लिन’ के दूसरे सीजन में एक मास्टरमाइंड, बर्लिन के रूप में वापसी कर रहे हैं. यह ‘मनी हाइस्ट’ का एक प्रीक्वल है. इस बार, बर्लिन सेविले में अपनी टीम को फिर से इकट्ठा करता है ताकि वह लियोनार्डो दा विंची की मशहूर मास्टरपीस ‘द लेडी विद एन एरमाइन’ को चुरा सके. हालांकि, यह चोरी उसके असली मकसद से ध्यान भटकाने का बस एक जरिया है: मालागा के ड्यूक और डचेस से बदला लेना.
‘एग्जाम’
स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई, 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
‘एग्जाम’ एक जबरदस्त क्राइम ड्रामा है, जो एक ऐसी लड़की की जिंदगी को दिखाता है जो ‘रीजनल पब्लिक सर्विस एग्जाम’ (RPSE) घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए एक पुलिस अधिकारी होने का नाटक करती है. जो काम एक जोखिम भरे अंडरकवर मिशन के तौर पर शुरू होता है, वह जल्द ही भ्रष्टाचार के एक गहरे जाल में बदल जाता है, जिसकी जड़ें सत्ता के सबसे ऊंचे पदों तक फैली हुई हैं.
‘देसी ब्लिंग’
स्ट्रीमिंग डेट: 20 मई, 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
नई रियलिटी-स्टाइल सीरीज अमीर भारतीय प्रवासियों पर फोकस करती है, उनकी शानदार पार्टियों, पर्सनल झगड़ों और दबे हुए राजो को दिखाती है. यह सीरीज उन दर्शकों के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा और शानदार विज़ुअल्स लेकर आई है, जो हाई-इंटरैक्टिव, सेलिब्रिटी-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग पसंद करते हैं.


