Thursday, March 19, 2026

इंस्टाग्राम रील्स में अब एक सिंगल-टैप से वीडियो पॉज हो जाता है जो पहले प्रेस एंड होल्ड करने पर हुआ करता था.

Share

इंस्टाग्राम ने आखिरकार वो फीचर पेश कर दिया है, जिसका यूज़र्स को काफी लंबे समय से इंतजार था. अभी तक आपको इंस्टाग्राम पर किसी भी रील को रोकने में काफी दिक्कत होती थी. उसके लिए आपको स्क्रीन दबाकर होल्ड करके रखना पड़ता था, लेकिन अब आप सिर्फ एक टैप करके किसी भी रील को पॉज़ कर पाएंगे.

अब लोगों को इंस्टाग्राम की किसी रील के किसी खास हिस्से पर फोकस करने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी. अब आप रील पर सिर्फ एक टैप करेंगे और वीडियो पॉज हो जाएगी और फिर से टैप करेंगे तो वीडियो दोबारा प्ले हो जाएगी. कंपनी ने बीते बुधवार को इस नए अपडेट की घोषणा की है और इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है.

अब रील्स को कर पाएंगे म्यूट

इस बदलाव से यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिलता है और वे कंटेंट को बेहतर तरीके से एंजॉय कर सकते हैं. इंस्टाग्राम के क्रिएटर्स चैनल ने थ्रेड्स पर इसकी जानकारी दी है. इसके अलावा पॉज करने के बाद स्क्रीन पर म्यूट का ऑप्शन भी दिखाई देता है. यूजर वॉल्यूम आइकन पर बिना वीडियो को आगे-पीछे किए, टैप करके आसानी से साउंड बंद कर सकते हैं.

इस फीचर के आने से रील्स के खास मूमेंट्स मिस नहीं होंगे और लोग उन पर फोकस कर पाएंगे. इसका ज्यादा फायदा ट्यूटोरियल या टेक्स्ट वाली रील्स में हो सकता है. इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने भी इस अपडेट को अपने पोस्ट में हाइलाइट किया है. यह फीचर काफी समय से टेस्टिंग में था और कुछ यूज़र्स को पहले से ही एक्सेस मिल गया था. अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इसे रोलआउट किया जा रहा है. अगर आपके इंस्टाग्राम पर अभी तक टैप एंड पॉज और म्यूट फीचर नहीं आया है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

यह बदलाव इंस्टाग्राम को यूट्यूब शॉर्ट्स और टिकटॉक जैसी प्लेटफॉर्म्स के साथ बेहतर तरीके से कंपेयर करता है जहां टैप टू पॉज पहले से ही आसान था. यूजर्स ने लंबे समय से इसकी डिमांड की थी क्योंकि पुराना तरीका स्क्रीनशॉट लेने या पढ़ने में दिक्कत पैदा करता था. इसके अलावा इंस्टाग्राम हाल ही में रील्स के लिए AI-पावर्ड वॉयस इफेक्ट्स भी लाया है. क्रिएटर्स अब आठ अलग-अलग वॉयस फिल्टर्स चुन सकते हैं जैसे Chipmunk, Demon, Alien, Robot, Underwater, Stadium, Wobble और Fishbowl. ये किसी भी चैट विंडो में इस्तेमाल हो सकते हैं और वीडियो के ऑडियो को मजेदार बनाते हैं.

Read more

Local News