Thursday, March 26, 2026

इंडियन रेलवे ने अहमदाबाद से पटना के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर ट्रेन बनाने का फैसला किया है.

Share

अहमदाबाद-पटना क्लोन ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. आरा और बक्सर को ठहराव नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी है. बड़ी संख्या में सफर करने वाले लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और आरा जंक्शन पर ठहराव की मांग तेज कर दी है.

इंडियन रेलवे ने अहमदाबाद से पटना के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर ट्रेन बनाने का फैसला किया है. अब यह ट्रेन नई संख्या 21905/06 के साथ वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. इस फैसले से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी. नए रूट और ठहराव को लेकर कई जगह नाराजगी भी देखने को मिल रही है.

आरा और बक्सर में नहीं दिया स्टॉपेज

यह ट्रेन पटना जंक्शन के बाद सीधे डीडीयू जंक्शन पर रुकेगी. बीच में आरा और बक्सर जैसे स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है. इसी वजह से इन इलाकों के यात्रियों में काफी गुस्सा है. आरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं. इनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं.

पहले भी सियालदाह से बनारस चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में आरा जंक्शन को नजरअंदाज किया गया था. उस ट्रेन का भी डीडीयू के बाद सीधा पटना में ही ठहराव है. ऐसे में लगातार दूसरी बार आरा को ठहराव नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

रेलवे ने इस ट्रेन में कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया है. गोधरा, दाहोद, रामगंज मंडी, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, टूंडला और सूबेदारगंज स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी. पूर्व मध्य रेल के अहम स्टेशनों में गिने जाने वाले आरा और बक्सर को शामिल नहीं किया गया. इस पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं.

आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद, सूरत और उधना जैसे शहरों की यात्रा करते हैं. इससे रेलवे की अच्छी कमाई होती है. इसलिए यात्रियों की मांग है कि इस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव आरा जंक्शन पर जल्द से जल्द दिया जाए.

Table of contents [hide]

Read more

Local News