इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी और वेस्ट हैम के बीच मैच के दौरान भयंकर लड़ाई देखने को मिली. जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में खिलाड़ियों को एक दूसरे के साथ हाथा पाई करत और धक्का मारते हुए देखा जा सकता है.
शनिवार 31 जनवरी को खेले गए इस मैच में चेल्सी ने 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की. चेल्सी ने मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की, लेकिन यह जीत मैच के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई हिंसक लड़ाई की वजह से फीकी पड़ गई.
लड़ाई का कारण क्या था?
मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच मामूली कहासुनी उस समय भयंकर लड़ाई में बदल गई जब वेस्ट हैम के खिलाड़ी अदामा ट्रोरे ने चेल्सी के कुकुरेला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर भड़क गए और काफी देर तक लड़ाई जारी रही. इस दौरान वेस्ट हैम के डिफेंडर जीन-क्लेयर टोडीबो ने अपना आपा खो दिया और चेल्सी के पेड्रो का गला तक पकड़ लिया.
इसके बाद रेफरी एंथोनी टेलर ने टोडीबो को उनके हिंसक एक्शन के लिए सीधा रेड कार्ड दिखाया. इसके बाद रेफरी पर सवाल भी उठे क्योंकि कई खिलाड़ियों को बिना किसी सजा के छोड़ दिया गया.
चेल्सी की मैच में शानदार वापसी
मैच के ज्यादातर समय ऐसा लग रहा था कि वेस्ट हैम साउथ लंदन क्लब को हरा देगा. क्योंकि उन्होंने पहले हाफ में दो गोल करके बढ़त बना ली थी. लेकिन चेल्सी ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और वेस्ट हैम पर दो गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया. उसके बाद जब मैच खत्म होने के ओर बढ़ रहा था. तभी एन्जो फर्नांडीज ने आखिर में एक गोल किया और अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी.


