Thursday, March 26, 2026

आभूषण दुकान से गहना चोरी कर बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Share

साकची थाना अंतर्गत एमआर ज्वेलर्स में सेल्समैन के द्वारा सोना चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने जुगसलाई सेवा सदन के पास रहने वाले रितिक सिंह को गिरफ्तार किया है.

Jamshedpur News :

साकची थाना अंतर्गत एमआर ज्वेलर्स में सेल्समैन के द्वारा सोना चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने जुगसलाई सेवा सदन के पास रहने वाले रितिक सिंह को गिरफ्तार किया है. साकची थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने रितिक सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार रितिक सिंह की प्रेमिका एमआर ज्वेलर्स में सेल्समैन का काम करती थी. उसने दुकान से गहना चोरी कर रितिक सिंह को दी थी, जिसे उसने बेच दिया. इस मामले में वर्ष 2024 में साकची थाना में केस दर्ज कराया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रितिक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में आरोपी युवती ने कोर्ट से जमानत ले ली है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News