मेष- मेष राशि के जातकों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो थोड़ा सावधान रहें. किसी पर क्रोध ना करें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है. व्यापार को लेकर तनाव दिखाई दे रहा है. नौकरी वाले जातकों को ऑफिस में ओवर कॉन्फिडेंश के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर होगी. वैवाहिक संबंधों में किसी दूसरे व्यक्ति के चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है. विद्यार्थी यदि विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो कामयाबी मिल सकती है.
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा. अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. किसी प्रकार के तनाव से बचें. बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी. व्यापार करने वाले लोगों को इस सप्ताह चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जातकों को जीवनसाथी से कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों अच्छे बने रहेंगे. अपने प्रिय पात्र से शादी की बात कर सकते हैं. जीवन में तनाव झेलना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
मिथुन- इस सप्ताह मिथुन राशि के लिए नया सप्ताह मध्यम रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें. आपको मनपसंद भोजन प्राप्त होगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापारियों को अपने बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों को सावधान रहना होगा. प्रेम संबंधों में तालमेल बैठाने की आवश्यकता है. एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें. दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है. जीवनसाथी संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. विद्यार्थी गलत संगत से बचने का प्रयास करें.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आपकी सेहत ठीक रहेगी. शादी विवाह में धन खर्च हो सकता है. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारियों को मेहनत करनी पड़ेगी. नौकरीपेशा वाले जातक सावधानीपूर्वक रहें. झगड़ों से बचें. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. अपने प्रेमी साथी को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एनर्जी लगाएं, सफल होंगे.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सेहत पर ध्यान बनाए रखें. घुटनों और पैरों का दर्द परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. पैसा भी आता-जाता रहेगा. व्यापारियों को बिजनेस में गवर्नमेंट क्लीयरेंस मिलने में परेशानी हो सकती है. नौकरी वाले जातको को मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम संबंधों की बात करें तो जीवन में प्रेम के अंकुर फुटेंगे. आपको कोई नया साथी मिल सकता है. वैवाहिक संबंधों में यदि तनाव चला आ रहा है तो वह दूर होगा. विद्यार्थियों के लिए समय कमजोर रहेगा.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है. चेस्ट में इंफेक्शन हो सकता है. आर्थिक स्थिति के लिए यह सप्ताह अच्छा है. आपको छुपी हुई इनकम प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को भी लाभ होगा. नौकरीपेशा वाले जातकों के कार्य में सुधार देखने को मिल सकता है. प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे. वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा. विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे.
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. सेहत ठीक रहेगी. आपको सिदर्द परेशान कर सकता है. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है. प्रेम संबंधों में बैलेंस बनाए रखें. गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह सेहत भी ठीक रहेगी, परंतु अंत में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपने धन कमाने के लिए मेहनत की है, उसका फल मिलेगा. व्यापारियों की कोशिश के मुताबिक फल नहीं मिलेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे. प्रेमी साथी संग गलतफहमियां दूर होंगी. वैवाहिक संबंधों में मेहनत करनी होगी. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मेला जुला रहेगा. यदि आप पेट से संबंधित बीमारियों से परेशान हैं तो इलाज करवाएं. व्यापारियों को व्यापार में महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन सोच-समझकर निवेश करें. व्यापार में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. नौकरीपेशा जातक सावधान रहें. प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रेमी लोग गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें. वैवाहिक संबंधों में प्रेम बना रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में मन नहीं लगा सकेंगे.
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. इस सप्ताह सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन कोई लापरवाही ना करें. लापरवाही महंगी पड़ सकती है. आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी. आपके पास धन आने के कोई ना कोई साधन बने रहेंगे. व्यापारी वर्ग व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने में जल्दबाजी ना करें. नौकरी वाले जातकों का कार्यों में मन नहीं लगेगा. प्रेम संबंधों में आप प्रेमी साथी से बातचीत करें. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी संग ट्यूनिंग अच्छी रहेगी. विद्यार्थी अपनी काबिलियत पर भरोसा रखे. किसी भी कार्य को करने में साथियों की मदद ले सकते हैं.
कुंभ- यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. सेहत में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा. इस सप्ताह आपकी इनकम बढ़ सकती है. रुपए-पैसे की कमी नहीं रहेगी. इस सप्ताह व्यवसाय के लिए अच्छा है, आपको नए लोगों का सपोर्ट मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. सहकर्मी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. वैवाहिक संबंधों में परिवार का प्रेशर दिखाई दे रहा है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए समय मध्यम रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. रुपए-पैसे की भी कमी नहीं रहेगी. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे. कार्यक्षेत्र में घमंड को दूर रखें. प्रेम संबंधों में तनाव की संभावना है, इसीलिए सावधान रहें. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.


