Saturday, April 11, 2026

आज डबल हेडर में पंजाब का हैदराबाद से तो चेन्नई का दिल्ली से सामना होगा.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (11 अप्रैल) दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच चंदीगढ़ में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. ये मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. पंजाब अब तक तीन मैच में दो जीत और एक मैच रद्द होने से अंक तालिका में 5 पॉइंट्स के सात दूसरे नंबर पर है. वहीं हैदराबाद उतने ही मैच खेलकर एक जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है.

PBKS vs SRH: हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों (Head to head) की बात करें तो, पिछले कुछ सालों में सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स पर साफ तौर पर दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 24 मैचों में से SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि PBKS सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई है.

PBKS vs SRH: दोनों टीमों की संभावित-12
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्राइडन कार्से.

आज का दूसरा मैच CSK बनाम DC
आज ही के दिन दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पहली बार ट्रॉफी उठाने का सपना देखने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में CSK की नजर इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल करने पर होगी.

चेन्नई अब तक खेले गए अपने तीनों मैच हार चुकी है और अंक तालिका में वो सबसे नीचे 10वें नंबर पर हैं. वहीं दिल्ली IPL 2026 में एक संतुलित और मजबूत टीम के रूप में नजर आई है. उन्होंने लगातार दो जीत के साथ अपने सीजन की शुरुआत की, हालांकि, पिछले मैच में उनकी जीत का सिलसिला टूट गया, जहां वे गुजरात टाइटन्स से सिर्फ एक रन से हार गए. जिससे वो तीन मैं दो जीत और एक हार के साथ चौथे नंबर पर हैं.

CSK vs DC हेड टू हेड
अगर हम चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो CSK का पलड़ा भारी दिखता है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 31 मैचों में से चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली है.

CSK vs DC: दोनों टीमों के संभावित-12 खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

Read more

Local News