रांची: आज झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू की गई. इसके बाद राज्य सरकार विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. अनुपूरक बजट का आकार लगभग 8 हजार करोड़ रुपये रहने की संभावना है, जिसमें सरकार विकास योजना, कल्याणकारी कार्यक्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मईयां सम्मान योजना जैसे अन्य योजनाओं के लिए खास प्रावधान होंगे. हालांकि आज अनुपूरक बजट पर चर्चा नहीं होगी. इस पर चर्चा और मतदान की तारीख 9 दिसंबर रखी गई है. वहीं, झारखंड विधानसभा में विधि व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर क झारखंड विधानसभा में एक घंटे का विशेष चर्चा होगी. सोमवार 8 दिसंबर को सदन की कार्यवाही के दौरान यह निर्णय लिया गया.