Saturday, March 28, 2026

आज के दिन इस राशि के जातकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Share

मेष- आज आप इमोशनल रहेंगे. किसी व्यक्ति का कठोर व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है. तन और मन में अस्वस्थता और भय का अनुभव होगा. मां की तबीयत खराब होने से आपको चिंता रह सकती है. दुर्घटना की आशंका है. आज कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज पर साइन ना करें. ऑफिस में ज्यादा बातचीत से नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है.

वृषभ- आपकी चिंताएं कम होंगी. इस कारण स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा. आज अधिक कल्पनाशील बनेंगे. अपनी कला और सृजनशक्ति को लोगों तक पहुंचाने के लिए समय अनुकूल है. परिवार के सदस्यों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा. मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं. आपकी आर्थिक योजनाएं पूरी होगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे. आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा.

मिथुन- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा. आज आप थकान, चिंता एवं प्रसन्नता का मिला-जुला अनुभव करेंगे. निर्धारित काम को समय पर पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे. धन के मामले में नुकसान हो सकता है. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. व्यापार से उत्साह और प्रसन्नता होगी. नौकरीपेशा लोगों को साथियों का सहयोग मिलेगा. परिजनों संग समय आनंद में गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा.

कर्क- आज आप इमोशनल रह सकते हैं. मित्रों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ कोई गहरी चर्चा कर सकते हैं. घूमने-फिरने और स्वादिष्ट भोजन का अवसर मिलेगा. शुभ प्रसंग में शामिल होंगे. परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल होगा. आर्थिक लाभ होगा. दांपत्यजीवन में निकटता आएगी. कार्यस्थल पर आज आपके काम की प्रशंसा होगी. व्यापार में भी लाभ पाने की स्थिति में रहेंगे.

सिंह- अस्थिरता और भावना की दुर्बलता के चलते अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. वाद-विवाद में न पड़ें. कानूनी मामलों में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. किसी के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें. आज कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान देना होगा. दूसरों के काम में अनावश्यक दखल से आपको दिक्कत हो सकती है. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए अपने प्रिय की बातों को भी महत्व दें.

कन्या- आज आप अनेक तरह से लाभ प्राप्त करेंगे. आपके व्यापार और आय में वृद्धि होगी. नौकरी में भी लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपको कोई मनपसंद काम मिल सकता है. मित्रों संग रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं. परिजनों से लाभ होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होने से आपको प्रसन्नता होगी, हालांकि विवादों से बचने का प्रयास करना होगा.

तुला- आपके परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा. नौकरी में पदोन्नति होने तथा आय में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी. माता से आर्थिक लाभ होगा. आप घर की सजावट का काम शुरू करेंगे. कार्यालय में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे. व्यापार में किसी योजना पर काम करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

वृश्चिक- आज आपके अंदर नकारात्मक विचार आ सकते हैं. भय का अनुभव होगा, थकान लगेगी, स्फूर्ति का अभाव होगा. नौकरी या व्यवसाय में कठिनाई हो सकती है. अधिकारी के साथ वाद-विवाद ना करें. कार्यस्थल पर आज आप अपना निर्धारित काम पूरा करने में असमर्थ रहेंगे. विदेश में रहने वाले स्वजनों से अच्छे समाचार मिलेंगे. संतान की चिंता रहेगी. जीवनसाथी के विचारों का भी सम्मान करें. आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लापरवाही से नुकसान संभव है.

धनु- आज आपको अत्यंत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. आज कोई भी नए काम एवं बीमारियों का उपचार शुरू ना करें. अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी. भाषा पर संयम रखें. नेगेटिव कामों से दूर रहें. अनैतिक कामों और कानून विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रिय के विचारों का भी सम्मान करना होगा.

मकर- आज आप व्यापार बढ़ाने का प्रयास करेंगे. दलाली, कमिशन, ब्याज आदि से आय बढ़ेगी. धन लाभ का प्रबल योग है. संतान की पढ़ाई के विषय में चिंतित रहेंगे. ऑफिस के काम में सफलता मिलेगी. विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी. इस कारण दोपहर के बाद आपका मन काम में नहीं लगेगा. दोस्तों से मिलना होगा. नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं. बिजनेस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

कुंभ- आप जो काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. परिवार में मेल-जोल रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेंगा. ननिहाल पक्ष से लाभ हो सकता है. महत्वपूर्ण काम में पैसे खर्च होने की संभावना है. विरोधी आपको पराजित नहीं कर सकेंगे. आज सफलता प्राप्त करना आसान होगा. व्यापार में भी लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.

मीन- आज आप काल्पनिक दुनिया में रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए आने वाले दिन अच्छे हैं. आज से ही मेहनत शुरू कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा. आज विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की कहीं बात चल सकती है. दोपहर के बाद संयम बनाए रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा आवेश में ना आएं. इस समय कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है. इससे आपका तनाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

Read more

Local News