Saturday, April 4, 2026

अस्पताल बना अखाड़ा: थोड़ी देर रुक जाइए…बस इतनी सी बात को लेकर हॉस्पिटल स्टॉफ के बीच जमकर हुई मारपीट

Share

Ara Sadar Hospital: एक अस्पताल मानो मरीजों के इलाज करने की जगह नहीं, बल्कि अखाड़े का अड्डा बन गया है। अस्पताल के ही दो विभागों के स्टॉफ ने आपस में मारपीट कर ली। मारपीट के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बिहार में आरा का सदर अस्पताल इलाज के बदले अखाड़ा में तब्दील कर दिया गया है। सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय के कर्मचारी और एक्सरे डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के बीच अस्पताल में ही जमकर लात-घूंसा चला। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है।

सदर अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उसके बाद किसी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक माहौल शांत हो गया था। दरअसल, पूरा मामला सदर अस्पताल के सीएस डिपार्टमेंट के स्टॉफ और एक्सरे डिपार्टमेंट के स्टॉफ के बीच एक्सरे कराने को लेकर विवाद हुआ था।

एक्सरे डिपार्टमेंट के स्टॉफ रितिक ने बताया कि एक दिन पहले सीएस ऑफिस के स्टॉफ सत्यप्रकाश आए थे और किसी का एक्सरे करने को बोल रहे थे। उसके बाद हम बोले कि थोड़ी देर रुक जाइए। पहले से मरीज हैं। इतने पर वो गुस्सा होकर गाली-गलौज करने लगे और बाद में बाहर से 20 से 25 लड़का और अन्य स्टॉफ को लेकर आए और एक्सरे डिपार्टमेंट में घुसकर हमको मारने लगे।मारपीट के साथ एक्सरे रूम में तोड़फोड़ भी किया गया। मारपीट की घटना के दौरान पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गंभीर बीमारी से परेशान मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के बाद नगर थाने की पुलिस भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है। मामले में सीएस शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने फोन पर बताया कि हम फील्ड में हैं। इस बात की जानकारी फोन के माध्यम से मिली है। अस्पताल पहुंच विशेष जानकारी लेंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more

Local News