Tuesday, March 31, 2026

असम विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन डिब्रुगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

Share

रांची: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की.

इस बैठक में असम के आदिवासी, शोषित और वंचित समाज बहुल क्षेत्रों में पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार रणनीतिक योजना और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की.

CM Hemant Soren held meeting with JMM workers in Assam

इस दौरान झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो हमेशा से शोषित, वंचित और क्षेत्रीय पहचान की रक्षा करने वाली पार्टी रही है और यही विचारधारा असम में भी पार्टी का आधार बनेगी.

CM Hemant Soren held meeting with JMM workers in Assam

इस बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने आगामी चुनावों में पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का सामूहिक संकल्प लिया. संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने-अपने विचार साझा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए ‘रोडमैप’ प्रस्तुत किया. बैठक में झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा समेत झामुमो के कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Read more

Local News