Saturday, March 14, 2026

अमो बस’ में सवार पांच यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

Share

भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी स्थित कनास कोटकाना चौक पर एक युवक ने ‘अमो बस’ में सवार पांच यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायलों को कनास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. आरोपी तपन भोई को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

आरोप है कि वह ‘अमो बस’ में घुसा और यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला किया. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के हमले में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल चारों यात्रियों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलने पर कनास गदिशा गड्डा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हमले में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो युवक ने पुलिस पर भी हमला कर दिया.

हर्षपाड़ा से शुकल जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बस हर्षपाड़ा से शुकल जा रही थी, तभी उसमें यह दुखद घटना घटी. आरोपी बिंधन गांव चौक से ‘अमो बस’ में सवार हुआ था. भरत भोई ने बस में चढ़ते ही एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अन्य बस यात्रियों के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया.

हमले के बाद वहीं बैठे लोगों ने आरोपी भरत भोई की जमकर पिटाई की. बाद में उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

ऑपरेशन चक्र हुआ फेल
बता दें कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही पुरी जिला पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन चक्र शुरू किया था. इसके तहत पुलिस का लक्ष्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकना, अपराध पर नियंत्रण रखना, रंगदारी वसूली को पूरी तरह से खत्म करना है

Read more

Local News