Wednesday, March 11, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से बनने वाली नई रिफाइनरी अमेरिकी मार्केट को ईंधन देगी और ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी.

Share

उद्योगपति मुकेश अंबानी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अमेरिका में 50 साल में पहली बार बनने जा रही एक नई ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा की. ट्रंप ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से बनने वाली नई रिफाइनरी अमेरिकी मार्केट को ईंधन देगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, साथ ही ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा देगी.

उन्होंने कहा, “अमेरिका रियल एनर्जी के क्षेत्र में दबदबा बनाने की ओर लौट रहा है! आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग (America First Refining) टेक्सास के ब्राउन्सविले में 50 साल में पहली नई अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी खोल रही है. यह एक ऐतिहासिक 300 बिलियन डॉलर की डील है – अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी, अमेरिकी कामगारों, ऊर्जा और साउथ टेक्सास के महान लोगों के लिए एक बड़ी जीत! इस जबरदस्त निवेश के लिए भारत में हमारे पार्टनर्स और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद.”

ट्रंप ने कहा कि नई रिफाइनरी से अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव होगा और इलाके में हजारों नौकरियां पैदा होंगी.

उन्होंने कहा, “यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से है, जिससे अरबों डॉलर की डील हमारे देश में वापस आ रही हैं. ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी, अमेरिकी मार्केट को बढ़ावा देगी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव डालेगी, और दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी. यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी, और उस इलाके में हजारों लंबे समय से रुकी हुई नौकरियां और विकास लाएगी जो इसके लायक है.”

Read more

Local News